लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Tmc में घमासान:काकोली गुट का दावा- सांसदों की संख्या 22 पहुंची, बोलीं- कल स्पीकर से करेंगे अलग गुट की मांग – Kakoli Claims 22 Lok Sabha Mps Now In Dissident Tmc Camp, Meeting Scheduled With Speaker

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि लोकसभा में उनके नेतृत्व वाले बागी गुट की संख्या बढ़कर 22 सांसदों तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि दो और सांसद जल्द ही इस गुट में शामिल होने वाले हैं। बागी सांसद सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अलग संसदीय गुट के रूप में मान्यता की मांग करेंगे। 

नई दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, हमारी संख्या अब 22 हो गई है। स्पीकर ने हमें समय दिया है। सोमवार को हम उनसे मिलकर अलग संसदीय गुट के तौर पर मान्यता की मांग करेंगे। हालांकि उन्होंने उन दो अतिरिक्त सांसदों के नामों का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि उनके औपचारिक रूप से गुट में शामिल होने के बाद ही नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर असहमति रखने वाले कई सांसद उनके संपर्क में हैं।

दिल्ली में होगी बागी सांसदों की बैठक

बागी गुट के सूत्रों के अनुसार, सांसदों की प्रस्तावित बैठक, जो पहले कोलकाता में होनी थी, अब दिल्ली में आयोजित की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भी बैठक में शामिल होने की संभावना थी, लेकिन दीघा-शंकरपुर विकास प्राधिकरण से जुड़े आधिकारिक कार्यक्रमों के कारण उनके दिल्ली पहुंचने की संभावना कम है।

19 सांसदों के हस्ताक्षर वाला दस्तावेज सामने आया

शुक्रवार को 19 टीएमसी सांसदों के हस्ताक्षर वाला एक दस्तावेज सामने आया था, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष से काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में अलग संसदीय गुट को मान्यता देने की मांग की गई थी। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वालों में शताब्दी रॉय, बापी हलदर, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, जगदीश चंद्र बर्मन बसुनिया, असित मल, अरूप चक्रवर्ती, कालीपदा सोरेन, दीपक अधिकारी (देव), जून मालिया, पार्थ भौमिक, खलीकुर रहमान, अबू ताहिर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग और माला रॉय समेत अन्य सांसद शामिल बताए गए हैं।

दस्तावेज पर रचना बनर्जी और सयानी घोष के अलग-अलग हस्ताक्षर भी मौजूद थे। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष के सचिवालय की ओर से पत्र प्राप्त होने या उस पर किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  वहीं बागी गुट पहले ही संकेत दे चुका है कि वह केंद्र की भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का समर्थन करना चाहता है। 

ममता के साथ हैं ये सांसद

जिन टीएमसी सांसदों के हस्ताक्षर कथित दस्तावेज पर नहीं थे, उनमें अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रतिमा मंडल और सजदा अहमद के नाम शामिल हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी के भीतर उभरे इस असंतोष ने पार्टी नेतृत्व के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब सभी की निगाहें सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष के साथ होने वाली बैठक और उसके बाद होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हर जमानत के बाद केस:क्यों नहीं हो रही चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई? वकील बोले- ‘सरकार चाहे तो मिल सकती है आजादी’ – Case Filed After Every Bail Why Chinmoy Krishna Das Not Released Lawyer Says He Could Freed Government Wills

Ind Vs Sl:बुमराह की अनुपस्थिति से घेरे में आया Bcci सीओई, कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; क्या तालमेल की है कमी? – India Tour Of Sri Lanka Jasprit Bumrah’s Unavailability Leaves Selectors Red-faced Coe Under Scanner

Sunny Deol:पाकिस्तान को मौसी बुलाते थे धर्मेंद्र, सनी देओल ने किया खुलासा; राजनीति पर बात करने से किया इनकार – Sunny Deol Refused To Discuss Politics During Batwara 1947 Press Conference Says Pakistan Is Our Mausi

Up:भाजपा की हार पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया – Up: Akhilesh Yadav Taunts On Bjp’s Defeat, Says, ‘god Made Those Who Had The Arrogance To Make God Dance’

Parliamentary Committee:pm मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब-तलब, माफी के बाद कार्रवाई की मांग क्यों उठी? – Parliamentary Committee Questions Meta Over Pm Modi Video Removal Why Action Demanded Despite Apology

Karnataka:कर्नाटक में 20 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ; 12 नए चेहरों को मौका; आठ पुराने दिग्गजों की वापसी – Cabinet Expansion In Karnataka Under Cm Dk Shivakumar Begins 20 Mlas Take Oath As Ministers

Leave a Comment