लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘tmc चोरों-दुष्कर्मियों की पार्टी’:सुखेंदु शेखर रॉय बोले- आरजी कर कांड के बाद पार्टी छोड़ने का मन बना चुके थे – Sukhendu Sekhar Ray On Quitting Tmc And Resigning As Rajyasabha Mp- Rg Kar Incident Helped Me Make Up My Mind

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तृणमूल कांग्रेस छोड़ने और राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा देने पर सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा, ‘यह चोरों और दुष्कर्मियों की पार्टी है… आरजी कर की घटना ने मुझे फैसला लेने में मदद की। अगर मैं तब पार्टी छोड़ देता, तो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स मेरी हत्या कर सकते थे’। उन्होंने आगे कहा, ‘जब आरजी कर की घटना हुई, तो लोग सड़कों पर उतर आए। मैंने अपने राजनीतिक करियर में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा था, और मैंने इस बारे में आवाज उठाई। मैंने कहा कि इसमें शामिल सभी लोगों को फांसी दी जानी चाहिए, मैंने एक ट्वीट भी किया और विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुआ…तब मेरे ट्वीट के लिए मुझे तलब भी किया गया था’।

 

यह भी पढ़ें- तृणमूल में बगावत की चिंगारी: कई नेता ‘पाला बदलने’ को तैयार! ममता समर्थक नेताओं का सख्त संदेश, किसने-क्या कहा?

टीएमसी के शासन को बताया था अराजक

बीते दिन, सुखेंदु शेखर राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था, ‘राज्य के इतिहास में पहली बार जनता ने भाजपा को भारी जनादेश दिया है, जिससे टीएमसी के 15 साल के अराजक शासन का अंत हो गया है। यह शासन व्यापक भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कानून व्यवस्था, रोजगार आदि क्षेत्रों में घोर विफलताओं के कारण पनपा था… जनता के इस ऐतिहासिक फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हुए, मैं इस्तीफा दे रहा हूं’।

आरजी कर कांड का भी किया था जिक्र

राज्यसभा सांसद पद और टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद, सुखेंदु शेखर राय ने आरजी कर हत्याकांड और दुष्कर्म की घटना पर कहा था, ‘सत्ता का नशा उनके (टीएमसी) सिर पर इस हद तक चढ़ गया था कि उन्हें लगता था कि दुनिया में कोई उन्हें छू नहीं सकता’।

यह भी पढ़ें- TMC Rift LIVE Updates: तृणमूल के निलंबित नेता संदीपन साहा का दावा- हमारे पास 58 MLA के साइन और दो तिहाई बहुमत

पार्टी के शासन काल की जमकर की थी आलोचना

उन्होंने कहा था कि राज्य की जनता ने पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भारी जनादेश देकर टीएमसी के 15 साल के शासन को समाप्त करने का फैसला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी शासन के दौरान व्यापक भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, उद्योगों की कमी, कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और रोजगार के अवसरों की कमी जैसी समस्याएं लगातार बढ़ती रहीं।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी में राज्यसभा चुनाव:जयंत चौधरी के हाथ आई मायूसी, लग रहीं थीं एनडीए कोटे से राज्यसभा भेजने की अटकलें – Rajya Sabha Elections In Up: Jayant Chaudhary Faces Disappointment, Speculation Sent To The Rajya Sabha From T

रिपोर्ट:दुनिया के 34 करोड़ से अधिक बच्चों पर मंडराया गंभीर खतरा, यूनिसेफ की सूखा और भुखमरी की चेतावनी – Unisef Report Over Drought Hunger For Children Environment Climate Change

महाराष्ट्र:खरीफ की फसलें चौपट, 92 गांवों में पेयजल संकट; सूखे से राज्य के किसान बेहाल – Maharashtra Drought Solapur Farmers Many Vilages Facing Drinking Water Issue

अगरकर की विदाई बनी भुवी की वापसी का कारण?:ipl में प्रदर्शन और चयन समीकरण की कहानी, शमी के लिए भी खुले दरवाजे! – Did Agarkars Exit Pave The Way For Bhuvneshwar Kumars Comeback? The Story Behind His Return

आज के दिन:एमपीसी बैठक के फैसलों का एलान, सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह – 07 October 2026 Major Event 2026

सुर्खियां:चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष हमलावर, वृंदावन में चार छात्रों की मौत; चार साल बाद भुवनेश्वर की वापसी – Top Headlines Opposition Offensive Against Election Commission Students Die Vrindavan Bhubaneswar Comesback

Leave a Comment