लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

The Bonus Market Update:हरे निशान पर खुला बाजार; सेंसेक्स 1610 अंक चढ़ा, निफ्टी 23400 के पार – Sensex Opening Bell Share Market Bse Sensex Nse Nifty Share Market Inr V Usd Value News And Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1610.04 अंक चढ़कर 75,678.49 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 505.20 अंक चढ़कर 23,417.60 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 885.32 अंक बढ़कर 74,953.77 पर पहुंच गया; निफ्टी 307.65 अंक बढ़कर 23,220.05 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 93.96 पर आ गया।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार में सतर्क आशावाद देखने को मिल रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सकारात्मक संकेतों के बावजूद निवेशकों की नजर भू-राजनीतिक हालात पर टिकी हुई है, जिससे उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने कहा कि अगले दिन बाजार अवकाश होने के कारण निवेशकों का रुख सतर्क रहेगा और बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर शांति की उम्मीदों के बीच बाजार बेहद संवेदनशील स्थिति में हैं और किसी भी बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जमीनी हालात अभी भी तेजी से बदल रहे हैं। इस्राइल और ईरान के बीच मिसाइल हमले जारी हैं, जबकि अमेरिका क्षेत्र में सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है। ऐसे में बाजार केवल बयानों के बजाय वास्तविक प्रगति पर नजर रखेंगे।

वैश्विक संकेतों की बात करें तो अमेरिकी फ्यूचर्स और एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई है। इसकी मुख्य वजह संभावित एक महीने के युद्धविराम की उम्मीदें हैं। साथ ही, अमेरिका द्वारा ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हवाई हमले रोकने के फैसले ने भी निवेशकों के भरोसे को कुछ मजबूती दी है।

हालांकि, स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। जहां अमेरिका शांति वार्ता का दावा कर रहा है, वहीं ईरान ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया है। ऐसे में बाजार फिलहाल उम्मीद और अनिश्चितता के बीच झूलते नजर आ रहे हैं

एशियाई बाजारों में दिखी तेजी

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 2.20 प्रतिशत बढ़कर 53402 पर पहुंच गया, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.44 प्रतिशत बढ़कर 4883 पर पहुंच गया, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.23 प्रतिशत बढ़कर 25134 पर पहुंच गया, ताइवान का भारित सूचकांक 2.68 प्रतिशत बढ़कर 33485 पर पहुंच गया और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.60 प्रतिशत बढ़कर 5642 पर पहुंच गया। इसके विपरीत, अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स 0.18 प्रतिशत गिरकर 46124 पर, एसएंडपी 500 0.37 प्रतिशत गिरकर 6556 पर और नैस्डैक 0.84 प्रतिशत गिरकर 21761 पर बंद हुआ। 

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के संकेत दिखे, ब्रेंट क्रूड 4.78 प्रतिशत गिरकर 99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया, जिससे वैश्विक बाजारों को कुछ राहत मिली। कमोडिटी सेगमेंट में, सोने की कीमतों में तेजी से उछाल आया और 24 कैरेट सोने की कीमत 3.37 प्रतिशत बढ़कर 143600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमतों में भी 4.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 234542 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।


 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अफ्रीकी देश में अग्निकांड:कांगो के बुकावु में भीषण आग, 24 छात्रों की दर्दनाक मौत, 29 घायल – African Nation Fire Massive Blaze In Bukavu Congo Students Death Injuries Casualties And Rescue Hindi News

अमेरिका में सख्ती की तैयारी:नौकरी जाने पर 60 दिन की मोहलत छिन सकती है, एच-1बी वीजाधारकों को छोड़ना पड़ेगा देश – Us Strict Rules No To 60-day Grace Period On Job Loss Trump Admin H-1b Visa Holders Have To Leave America

हनुमान अंश:क्या दूसरे पार्ट में कैमियो करेंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? निर्माता नम्रता ने दिए ऐसे संकेत – Virat Kohli And Anushka Sharma To Make A Cameo Appearance In Hanuman Ansh 2 Namrata Singh Reveals

महिला एशिया कप:भारतीय टीम 10वीं बार फाइनल में पहुंची, बांग्लादेश को 40 रन से हराया; आठवें खिताब से एक कदम दूर – India Women Vs Bangladesh Women Asia Cup Semi Final 1 Match Highlights Scoreboard Update Key Moments

महाराष्ट्र:नांदेड में दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़े वैन-ट्रक; छह लोगों की मौत, आठ गंभीर घायल – Nanded-maharashtra-van-truck-collision-many-dead-several-injured

ग्रेनो में दिल्ली जैसे कई सत्य निकेतन:संकरी गलियां, जर्जर इमारतें; सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी, मंडरा रहा खतरा – Several Satya Niketans Like Delhi In Greater Noida Narrow Lanes Dilapidated Buildings

Leave a Comment