{“_id”:”6a075613bc6b6bfd7e08b292″,”slug”:”australian-judge-slams-tesla-over-gobsmacking-slow-progress-in-class-action-lawsuit-2026-05-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Tesla: मुकदमे में दस्तावेज छिपा रही टेस्ला? कोर्ट ने दी 31 जुलाई तक की मोहलत, कहा- भुगतने होंगे गंभीर नतीजे”,”category”:{“title”:”Automobiles”,”title_hn”:”ऑटो-वर्ल्ड”,”slug”:”automobiles”}}
शुक्रवार को टेस्ला के खिलाफ चल रहे एक ऑस्ट्रेलियाई क्लास एक्शन मुकदमे की सुनवाई कर रहे एक जज ने सवाल उठाया कि क्या एलन मस्क के नेतृत्व वाली यह वाहन निर्माता कंपनी जांच प्रक्रिया को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कंपनी ने सहयोग नहीं किया, तो उसे “बहुत बुरे दौर” का सामना करना पड़ सकता है।

टेस्ला सीईओ एलन मस्क
– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ला (Tesla) के खिलाफ चल रहे एक सामूहिक मुकदमे (क्लास एक्शन लॉसूट) की सुनवाई के दौरान फेडरल कोर्ट के जज ने एलन मस्क के नेतृत्व वाली इस कंपनी के रवैये पर कड़े सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को हुई सुनवाई में जज ने इस बात पर संदेह जताया कि क्या अमेरिकी कार निर्माता कंपनी कानूनी दस्तावेजों को पेश करने की प्रक्रिया को गंभीरता से ले रही है। साथ ही कोर्ट ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी ने सहयोग नहीं किया, तो उसे “बहुत बुरे समय” का सामना करना पड़ सकता है।

