लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Teenager Murdered In Love Jihad Case Accused Boyfriend Arrested Allegations Of Pressure To Convert Religion – Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां घर से भागी एक किशोरी की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

बताया जाता है कि नाबालिग लड़की को दूसरे समुदाय के लड़के ने प्रेम प्रसंग में बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसकी बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जब उनकी बेटी ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया, तो आरोपी के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी।

 

लिखित आवेदन में लगाए गए आरोप

कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हिरणी पंचायत निवासी मृतका के पिता ने अपने लिखित आवेदन में कहा है कि मो. साबिर का बेटा मो. उजाला 13 जनवरी 2026 को उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और झांसा देकर भगा ले गया था। काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि उनकी बेटी आरोपी के साथ है, जिसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन देकर बेटी की तलाश की गुहार लगाई थी।


 

लड़की की वापसी और विवाद के आरोप

फरवरी महीने में आरोपी मो. उजाला लड़की को लेकर अपने घर आया था। इस दौरान परिवार को बार-बार लड़की को सुरक्षित वापस करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डाला जा रहा था और इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी गई।

पढ़ें- सिलिंडर धमाके में उजड़ा पूरा परिवार: पति-पत्नी और मासूम बेटे की आग में जलकर मौत; कई घायल, एक की हालत नाजुक

 

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीच भेज दिया। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मुख्य आरोपी मो. उजाला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था

बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी मौके पर पहुंचकर जांच की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Saharsa Child Murder: Innocent Life Taken Over Unrequited Love; Accused Threatened Sisters With Marriage – Bihar News

फिर विवादों में युजवेंद्र चहल! तानिया चटर्जी को भेजा था ऐसा मैसेज, एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने खोली पोल – Taniyaa Chatterjee Claims Yuzvendra Chahal Sends Personal Dms To Her Shows Screenshot

Ipl 2026:मुंबई की लगातार तीसरी हार के बाद कैसा है अंक तालिका का हाल, पर्पल और ऑरेंज कैप की दौड़ में कौन आगे? – Ipl 2026 Points Table Update Rcb Mi Csk Gt Kkr Rr Pbks Dc Lsg Srh Teams Standings Rankings Orange Purple Cap

Womens T20 World Cup 2026:महिला टी20 विश्व कप के लिए रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा, जीतने वाली टीम होगी मालामाल – Record Prize Money Pot Announced For Womens T20 World Cup 2026 Know Details

बटेश्वर धाम में बड़ा हादसा:नवनिर्मित कॉरिडोर में यज्ञशाला का गुंबद ढहा, बाल-बाल बचे कर्मचारी – Major Mishap At Bateshwar Dham: Newly Built Corridor Dome Collapses, Quality Under Scanner

Asha Bhosle:मोहम्मद सिराज ने आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए, भावुक जनाई को ढांढस बंधाते नजर आए; देखें वीडियो – Cricketer Mohammed Siraj Pay Final Respects To Legendary Singer Asha Bhosle Consoling Emotional Janai Bhosle

Leave a Comment