लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Saharsa Child Murder: Innocent Life Taken Over Unrequited Love; Accused Threatened Sisters With Marriage – Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटानाबाद में रविवार शाम 8 साल के मासूम मो. ओबेश की हत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के बाद अब सामने आया है कि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश में नहीं, बल्कि एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई है।

 

हत्या के बाद आरोपी का दुस्साहस

बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाला 27 वर्षीय मो. साद हसन मासूम की बड़ी बहन से एकतरफा प्रेम करता था। उसने पहले बच्चे का गला रेत दिया और फिर खून से सना हथियार लेकर मृतक के घर पहुंच गया। वहां उसने बहनों से कहा कि तुम्हारे भाई को मार दिया है, अब तो शादी करनी ही पड़ेगी। इस दौरान बीच-बचाव करने पर उसने छोटी बहन कुदरती परवीन पर भी धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।

 

तीन साल से चल रहा था उत्पीड़न

मृतक की मां सकीना खातून ने बताया कि आरोपी पिछले तीन वर्षों से उनकी हाई स्कूल जाने वाली बेटी को परेशान कर रहा था और जबरन शादी का दबाव बना रहा था। एक बार वह चाकू लेकर घर में घुस आया था और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

 

पंचायत के बाद भी बना रहा डर का माहौल

घटना से पहले परिवार ने सिमरी बख्तियारपुर थाने में लिखित शिकायत की थी। इसके बाद पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा कराया गया और बांड भरवाया गया। शिकायत वापस लेने के बाद भी आरोपी का व्यवहार नहीं बदला। वह बाहर कमाने चला गया, लेकिन गांव लौटने पर परिवार लगातार डर के साये में जीता रहा।

पढ़ें- लव जिहाद में किशोरी की हत्या?: दूसरे समुदाय का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, धर्म बदलने के दबाव और जान लेने के आरोप

 

घटना के दिन का दर्दनाक घटनाक्रम

रविवार शाम की घटना को याद करते हुए मां सकीना खातून ने बताया कि नमाज के बाद वह बेटे को बुलाने गई थीं। बेटे ने उनसे कुछ देर और खेलने की बात कही। इसी दौरान आरोपी ने मासूम की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी के पिता उसे घर ले गए और फिर पूरा परिवार वहां से फरार हो गया।

 

पुलिस की कार्रवाई और जांच

सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और घायल बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपी मो. साद हसन और उसके परिवार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें छापामारी कर रही हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Gt Road To Final:दूसरे खिताब से एक कदम दूर गुजरात; गिल-सुदर्शन की जोड़ी, होल्डर के दमदार प्रदर्शन से की वापसी – Gt Road To Ipl 2026 Final Shubman Gill Leadership, Jason Holder Impact And Ruthless Bowling Unit Sai Sudharsan

सूर्या का ‘कातिल’ ढेर:सामने आया हत्या का चौंकाने वाला कारण, चार इंच तक घुसा था चाकू; खोड़ा कांड की पूरी कहानी – Murder Accused Asad Killed In Encounter Dispute Over Bike Riding Ghaziabad Khoda Case Full Story In Hindi

Delhi Building Collapse:चार से छह और अब 7वीं मंजिल पर डलने वाला था लिंटर, निगरानी तंत्र क्या कर रहा था? – Delhi Building Collapse Illegal Six-storey Building Collapses Near Saket

Bobby Deol Exclusive Interview On Film Bandar Anurag Kashyap Dharmendra Cm Vijay And Jana Nayagan – Entertainment News: Amar Ujala

Weather:दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-बारिश की संभावना, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी – Weather: Thunderstorms And Rain Likely In North-west India, Including Delhi; Imd Warning For Several States

Icl से टकराव के बाद कैसे बनी योजना:साल दर साल चढ़ता गया परवान, पीछे कई बड़े चेहरे; क्या है Ipl की पूरी Abcd? – Ipl 2026 Gt Vs Rcb: History Of Indian Premiere League Icl Controversy Lalit Modi Vision Bcci

Leave a Comment