लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Tcs Oracle Ai Data Lab:कोलकाता में खुला भारत का पहला एआई डेटा लैब, टेक कंपनियों के लिए बन सकता है गेमचेंजर – Tcs Launches Indias First Oracle Ai Data Platform Lab In Kolkata Details

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

TCS-Oracle Partnership: आईटी दिग्गज टीसीएस (TCS) ने ओरेकल के साथ मिलकर कोलकाता में भारत का पहला ‘ओरेकल एआई डेटा प्लेटफॉर्म लैब’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च किया है। यह लैब कंपनियों को एआई अपनाने, बिखरे हुए डेटा को व्यवस्थित करने और ऑटोमेशन को गति देने में मदद करेगी। टेक इंडस्ट्री के लिए इसे एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।


tcs launches indias first oracle ai data platform lab in kolkata details

टीसीएस ने ओरेकल से की साझेदारी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। शुक्रवार को टीसीएस ने टेक दिग्गज ओरेकल (Oracle) के साथ साझेदारी करते हुए कोलकाता के ‘डेल्टा पार्क लॉर्ड्स’ में भारत का पहला ओरेकल एआई डेटा प्लेटफॉर्म लैब (Oracle AI Data Platform Lab) और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) लॉन्च किया। इस अत्याधुनिक लैब का मुख्य उद्देश्य बड़े उद्यमों को अपने कामकाज में एआई को तेजी से अपनाने और डेटा-आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देने में मदद करना है।


एआई लैब और सेंटर से जुड़ी सभी अहम बातें


  • इन 4 बड़ी व्यावसायिक चुनौतियों का मिलेगा समाधान: आज के समय में कंपनियां कई तकनीकी समस्याओं से जूझ रही हैं। यह नया लैब मुख्य रूप से बिखरे हुए डेटा सिस्टम (Fragmented data), धीमी डेटा एनालिटिक्स प्रक्रिया, एआई स्केलेबिलिटी की सीमाओं और ऑपरेशनल सुस्ती जैसी चुनौतियों को दूर करेगा।

  • इन अत्याधुनिक तकनीकों का होगा इस्तेमाल: यह सेंटर पूरी तरह से ‘ओरेकल एआई डेटा प्लेटफॉर्म’ पर आधारित है। इसमें ओरेकल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर (OCI), ओरेकल ऑटोनॉमस एआई डेटाबेस और ओसीआई एंटरप्राइज एआई का शक्तिशाली संयोजन शामिल है। इनकी मदद से उद्यम अपने भारी-भरकम डेटा को पूरी तरह से ‘AI-Ready’ बना सकेंगे।

  • 26,000 एआई विशेषज्ञों की फौज: एआई इंजीनियरिंग और एडवांस एनालिटिक्स को मजबूत करने के लिए टीसीएस के पास भारत भर में 26,000 से अधिक ओरेकल-स्किल्ड प्रोफेशनल्स की एक केंद्रीकृत टीम मौजूद है, जो ग्राहकों के एआई प्रोजेक्ट्स को सफल बनाने के लिए तैयार है।

  • भविष्य का मेगा प्लान: टीसीएस की योजना केवल कोलकाता तक सीमित नहीं है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अगले 3 वर्षों के भीतर भारत के 4 अन्य प्रमुख शहरों में भी ऐसे ही एआई लैब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी।

विशेषज्ञों का क्या कहना है?


  • टीसीएस के वाइस प्रेसिडेंट और ओरेकल प्रैक्टिस के ग्लोबल हेड, सुदीप्तो रॉय ने इस लॉन्च पर कहा, “यह सुविधा किसी भी एआई आइडिया के सोचने से लेकर उस पर प्रयोग करने और अंततः उसे बड़े पैमाने पर लागू करने तक के सफर को तेज करने के लिए डिजाइन की गई है।”

  • वहीं, ओरेकल इंडिया के अलायंस एंड चैनल्स टेक्नोलॉजी हेड अरविंद मेहरा के अनुसार, “यह नई पहल ग्राहकों को एआई-संचालित इनसाइट्स और इंटेलिजेंट ऑटोमेशन के जरिए अपने कच्चे डेटा को सीधे शानदार बिजनेस रिजल्ट्स में बदलने में मदद करेगी।”

एंथ्रोपिक से भी बड़ी साझेदारी


  • टीसीएस ने खुद को एआई की रेस में आगे रखने के लिए हाल ही में एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) से भी हाथ मिलाया है। इस पार्टनरशिप के तहत टीसीएस अपने बिजनेस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को बड़े पैमाने पर लागू करेगी। 

  • दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी के तहत टीसीएस अपने इंजीनियरिंग, फाइनेंस, लीगल, मार्केटिंग और सेल्स जैसे अलग-अलग विभागों के लगभग 50,000 कर्मचारियों को क्लॉड एआई (Claude AI) का एक्सेस प्रदान करेगी।

  • कंपनी के भीतर इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों द्वारा इस टूल का इस्तेमाल करने से टीसीएस को एआई ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, जिसका सीधा फायदा वे अपने ग्राहकों के बिजनेस को बदलने में दे सकेंगे।

  • इस डील का दायरा केवल टीसीएस तक सीमित नहीं रहेगा। ब्रिटेन में कंपनी की इकाई ‘डिलिजेंटा’ ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसका उपयोग करेगी, वहीं TCS iON प्लेटफॉर्म युवाओं को क्लॉड मॉडल्स से जुड़े लर्निंग और सर्टिफिकेशन कोर्स ऑफर करेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amc 2026:अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से दें सपनों को उड़ान, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई, फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन – Amc 2026 For Dreams Of Students Atul Maheshwari Scholarship Application Deadline July 30 Form Available Online

Top News:संसद में आज परीक्षा सुधार पर चर्चा; नेपाल और Pojk में बवाल; जंतर-मंतर आंदोलन में कार्रवाई जारी रहेगी – Today Top And Big News Parliament Exam Reforms Bill Nepal And Pojk Unrest Jantar Mantar Protest Police Action

एफसीएनआर योजना का बड़ा असर:45 दिन में टूटा 13 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत आ सकते हैं 7 लाख करोड़ रुपये – Major Impact Of Fcnr Scheme 13-year Record Broken In 45 Days ₹7 Lakh Crore Could Flow Into India

Commonwealth Games 2026:बिंदियारानी देवी ने भारत को दिलाया कांस्य, भारोत्तोलन में अब तक आए पांच पदक – Commonwealth Games 2026: Indian Weightlifter Bindyarani Devi Clich Bronze Medal In Women 58 Kg Match Highlight

‘यह सम्मान नहीं, बर्बादी का जश्न’:संसद में धर्मेंद्र प्रधान के अभिनंदन पर राहुल गांधी का तंज, सरकार को घेरा – Rahul Gandhi Attacks Govt Over Dharmendra Pradhan Parliament Welcome

Pojk Protest:रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, एक की मौत, मुजफ्फराबाद मार्च के बीच क्यों भड़की हिंसा? – Pojk Protest: Violence Erupts During Muzaffarabad March As Protesters Allege Firing In Rawalakot

Leave a Comment