07:35 PM, 13-Apr-2026
SRH vs RR Live Score: हैदराबाद की झटके से शुरुआत
हैदराबाद की झटके से शुरुआत हुई है। अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें आर्चर ने अपना शिकार बनाया। अब ट्रेविस हेड का साथ देने ईशान किशन आए हैं।
07:08 PM, 13-Apr-2026
SRH vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: आर स्मरण, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, शिमरॉन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा।
07:05 PM, 13-Apr-2026
SRH vs RR Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने बताया कि शिमरॉन हेटमायर और बृजेश शर्मा को आराम दिया गया है। उनकी जगह प्रेटोरियस और तुषार देशपांडे को मौका मिला है। वहीं, ईशान किशन ने बताया कि हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट को आराम दिया गया है।
06:32 PM, 13-Apr-2026
SRH vs RR Live Score: गेंदबाजी है सनराइजर्स का कमजोर पक्ष
इसके उलट सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही है। अपने चार में से तीन मैच हारने के बाद पूर्व चैंपियन टीम छठे स्थान पर हैं। टीम अपनी पुरानी रणनीति पर चल रही है। वे तेज शुरुआत के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की तूफानी जोड़ी पर निर्भर हैं लेकिन दोनों ही लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन भी अपनी शुरुआती पारी के बाद खराब फॉर्म में हैं। रन बनाने की जिम्मेदारी अधिकतर समय हेनरिक क्लासेन ने निभाई है जिन्होंने चार पारियों में 184 रन बनाए हैं और सनराइजर्स को कछ मौकों पर वापसी दिलाने में सफल रहे हैं। गेंदबाजी हालांकि टीम का कमजोर पक्ष है और नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी ने टीम की परेशानियों को बढ़ा दिया है।
06:30 PM, 13-Apr-2026
SRH vs RR Live Score: राजस्थान ने दिखाया है दबदबा
रॉयल्स ने मौजूदा सत्र में लगभग हर विभाग में अपना दबदबा दिखाया है। चार मैच में चार जीत टीम के दबदबे को दिखाती है। टीम के पास खतरनाक शीर्षक्रम और बेहद संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है। टीम की सफलता में यशस्वी जायसवाल और किशोर स्टार वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार सलामी जोड़ी की अहम भूमिका रही है जिन्होंने पावरप्ले में लगातार विरोधी टीम के आक्रमण को ध्वस्त किया है। जायसवाल और सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी ने उन्हें मौजूदा सत्र की सबसे खतरनाक जोड़ियों में से एक बना दिया है। तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल ने स्थिरता दी है और यह सुनिश्चित किया है कि टीम लय नहीं खोए।
कप्तान रियान पराग की अगुआई वाले मध्य क्रम की अब तक अधिक परीक्षा नहीं हुई है। हालांकि मध्य क्रम के बल्लेबाज अब तक मिले सीमित मौकों का पूरा फायदा नहीं उठा पाए हैं और शायद यह टीम के दमदार अभियान में एकमात्र चिंता की बात है। रॉयल्स की गेंदबाजी में हालांकि मौजूदा सत्र में काफी सुधार दिख रहा है। पिछले सत्र में गेंदबाजों की नाकामी के कारण नौवें स्थान पर रहने के बाद वे कहीं अधिक अनुशासित और खतरनाक आक्रमण के रूप में लौटे हैं।
06:29 PM, 13-Apr-2026
SRH vs RR Live Score: हैदराबाद का राजस्थान से सामना
राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन कर रही और टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है। राजस्थान का सामना अब सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा जिसका प्रदर्शन अब तक मिलाजुला रहा है। दोनों टीमों का मजबूत पक्ष उसकी सलामी जोड़ियां हैं। राजस्थान की नजरें शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करने पर होंगी, जबकि सनराइजर्स की टीम वापसी करना चाहेगी।
06:24 PM, 13-Apr-2026
SRH vs RR Live Score: हैदराबाद की झटके से शुरुआत, अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके; आर्चर को मिली सफलता
IPL Live Cricket Score, SRH vs RR Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में हैदराबाद की नजरें रॉयल्स के विजय रथ को रोकने पर होंगी।
