लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

South Korea:राजनाथ सिंह ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, भारत-दक्षिण कोरिया रक्षा सहयोग बढ़ाने पर फोकस – Rajnath Singh Pays Tribute To Martyred Soldiers In Seoul, Focus On Defence Cooperation Updates Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल स्थित सियोल नेशनल सेमेट्री पहुंचकर देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विशेष रूप से कोरियाई युद्ध के दौरान जान गंवाने वाले सैनिकों को याद करते हुए राष्ट्रीय स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की और मौन रखकर सम्मान प्रकट किया।

सियोल नेशनल सेमेट्री दक्षिण कोरिया के उन सैनिकों और नागरिकों की स्मृति में बनाया गया है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। यह स्मारक राष्ट्रीय सम्मान, बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक माना जाता है।

रक्षा मंत्री की यह यात्रा क्यों है अहम?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यह यात्रा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से हो रही है। वह मंगलवार को दक्षिण कोरिया पहुंचे थे, जहां भारत के राजदूत गौरंगलाल दास और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

राजनाथ सिंह 18 से 21 मई तक दो देशों के दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले चरण में उन्होंने 18 और 19 मई को वियतनाम का दौरा किया, जिसके बाद वह दक्षिण कोरिया पहुंचे। इस बहु-देशीय यात्रा का उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है।

दौरे से पहले रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि उनकी यात्रा का मुख्य फोकस रणनीतिक सैन्य सहयोग को गहरा करना, रक्षा उद्योग साझेदारी को मजबूत बनाना और समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अनम्यूट भारत:गर्ग और दुबे की जुबानी जंग पहुंची अदालत, निशिकांत बोले-जेल भेजकर रहूंगा; पीएम के पद पर क्या कहा? – Unmute Bharat Nishikant Dubey V Garg Word War In Court Jharkhand Bjp Mp Interview Pm Post Not Vacant Till 2034

एआई की मनमानी पर लगेगा ब्रेक:ट्रंप के साथ टेक दिग्गजों ने किया मंथन, कितने स्तर पर होगी सुरक्षा निगरानी? – Reining In Ai Unchecked Run Tech Giants Hold Talks With Trump At How Many Levels Safety Monitoring Take Place

अमर उजाला शब्द सम्मान-2026: प्रस्ताव भेजने की तारीख बढ़ी, अब 10 अक्तूबर तक भेजें प्रविष्टियां – Amar Ujala Shabd Samman 2026 Date Extend Oct 10 Literary Honor Nominations Akashdeep Thap Chhap Bhasha Bandhu

भारतीय टीम की तैयारी:वनडे विश्व कप के लिए जडेजा की दावेदारी कायम? स्पिन कोच बहुतुले ने बताई टीम की रणनीति – Ravindra Jadeja Still In Indias Odi World Cup Plans, Says Spin Coach Sairaj Bahutule

सेंगोल:अब बच्चे पढ़ेंगे सुशासन का राजदंड, नौवीं की नई किताब में नया भारत, संसद से लेकर चोल राजवंश तक – Sengol: Students To Now Study The Scepter Of Good Governance

अमेरिका से तीसरे देशों में भेजे जा सकेंगे प्रवासी:ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से राहत; क्या है नीति? – Supreme Court Lets Trump Continue Deporting People To Third Countries While Justices Weigh Policy

Leave a Comment