लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Share Market: शेयर बाजार में मचा कोहराम, 900 अंक टूटा सेंसेक्स; निफ्टी भी 302 अंक फिसला

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Share Market Today on April 30: आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. अभी सेंसेक्स 922 अंकों की गिरावट के साथ 76600 के लेवल के आसपास बना हुआ है. वहीं, निफ्टी भी अब 302 अंकों की गिरावट के साथ 23875 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है.

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स ने 850 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 76646 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की थी. वहीं, निफ्टी 265 अंक फिसलकर 23914 के लेवल पर खुला था. आज बैंकिंग सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव है. यह अब तक 1.5 परसेंट तक टूट चुका है. शुरुआती कारोबार में Adani Energy Solutions, Zomato और PFC & REC के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. 

क्यों बाजार में आई गिरावट?

  • कच्चे तेल की कीमतें आज 120 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई, जिससे निवेशकों में घबराहट की स्थिति पैदा हुई. 
  • अमेरिकी फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया. फेड के इस सख्त रूख और वैश्विक मंदी की आशंका से निवेशकों में डर का माहौल है.
  • कल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा. इसके बाद शनिवार और रविवार की भी छुट्टी रहेगी. लंबी छुट्टी को देखते हुए निवेशक अपनी पोजीशन को कम कर रहे हैं. 

एशियाई बाजार

वॉल स्ट्रीट में रात भर हुई गिरावट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते गुरुवार सुबह एशियाई इंडेक्स निचले स्तर पर खुले. छुट्टी के बाद ट्रेडिंग शुरू होने पर जापानी बाजारों में गिरावट देखने को मिली. बेंचमार्क निक्केई 225 में 0.91% की गिरावट आई, जबकि टॉपिक्स 1.48% नीचे फिसल गया.

दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.36% ऊपर रहा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.25% नीचे रहा. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स पिछली बार 25,729 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि बुधवार को इंडेक्स की 26,111.84 पर क्लोजिंग हुई थी.

वॉल स्ट्रीट का हाल 

कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान के साथ कोई परमाणु समझौता नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका ईरान पर अपनी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखेगा.

इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, जिसका असर वैश्विक बाजारों पर भी दिखा. Dow Jones Industrial Average इंडेक्स 280.12 अंक या 0.57% गिरकर 48,861.81 पर बंद हुआ. इसमें लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई. S&P 500 में 0.04% की मामूली गिरावट आई और यह 7,135.95 पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq Composite 0.04% बढ़कर 24,673.24 पर पहुँच गया.

कच्चे तेल की कीमत

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.28% बढ़कर 107.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं,  ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स आज सुबह 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के करीब पहुंच गया. COMEX पर, कच्चे तेल की कीमतें 0.16% बढ़कर 107.05 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:

Biofuel: इंडोनेशिया के एक फैसले ने कैसे बढ़ाई भारतीय मिडिल क्लास की चिंता, फटेगा महंगाई का बम

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment