लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

School News:भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला; आठवीं कक्षा तक के लिए पटना के विद्यालयों पर नया समय लागू – Patna Dm Order School News Today Bihar News Due To Bihar Weather Aleart

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने स्कूलों का समय बदल दिया है। नए आदेश के अनुसार राजधानी पटना की सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय सुबह 11 बजे तक ही चलेंगे। प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र भी इस आदेश का पालन करेंगे। यह आदेश 18 मई से 21 मई तक लागू रहेगा। आदेश का अनुपालन नहीं करने पर वालों पर जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। 

डीएम ने क्या कहा जानिए?

पटना के डीएम ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि  दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में वर्ग-08 तक (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) की गतिविधियों पर पूर्वा० 11:30 बजे के बाद प्रतिबंध लगा दिया है। विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निदेश दिया गया है कि वे इस आदेश के अनुसार ही शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित करें। यह आदेश 21 मई तक लागू रहेगा। 

Bihar Weather: बारिश-वज्रपात के अलर्ट के बीच बिहार में झुलसा रही गर्मी, जानिए 23 मई तक कैसा रहेगा मौसम?

जानिए 21 मई तक कैसा रहेगा पटना का मौसम


राजधानी पटना में भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों तक शहर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जबकि रात में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। रविवार 17 मई को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार 18 मई को भी मौसम साफ रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 19 मई को अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है और पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं 20 मई को फिर से तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 21 मई को गर्मी अपने चरम पर रहने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सुबह सूर्योदय का समय करीब 5:02 से 5:03 बजे के बीच रहेगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6:29 से 6:31 बजे के आसपास होगा। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेएनयू में यौन उत्पीड़न:प्रोफेसर पर 10 छात्र-छात्राओं ने लगाए आरोप, बोलीं- मीटिंग के बहाने घर पर बुलाते थे – Ten Students Accuse Jnu Professor Of Harassment

‘तू हैंडसम है, हीरो बन जा’:यश जौहर की जन्मतिथि पर भावुक हुए करण, बताया आखिरी बार पिता के कान में क्या कहा? – Karan Johar Remembered His Father Yash Johar On His 97th Birth Anniversary Shares An Emotional Post

हिमाचल में किसानों से खेल:10 हजार की सब्सिडी के लिए 7,500 ज्यादा देकर खरीदना पड़ रहा ब्रश कटर, जानें – Himachal Farmer Subsidy Brush Cutter Market Government Rate

जूनियर हॉकी एशिया कप:भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन, जापान के खिलाफ खेला ड्रॉ; एक्का चमके – Indian Junior Men’s Hockey Team Secure A Draw Against Japan In Their Second Pool A Match Highlights

सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास:पहली बार चाइना मास्टर्स का खिताब जीता, फाइनल में चीन की जोड़ी को हराया – Satwik-chirag Break China Masters Jinx, Crowned Champions After Win Vs Hi-ren

अमित शाह का बड़ा दावा:2019 से 274 भगोड़ों का प्रत्यर्पण; बताया 2014 में पीएम मोदी के सामने थी क्या चुनौतियां? – Amit-shah-tells-achievements-goa-274 Fugitives Extradited Since 2019-outlines-challenges-pm-modi-faced-in-2014

Leave a Comment