लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

San Diego Mosque Shooting:सैन डिएगो की मस्जिद में गोलीबारी, पुलिस बोली- दो संदिग्धों समेत तीन की मौत – San Diego Mosque Shooting Many Dead Including Suspects In Police Us

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन डिएगो शहर में स्थित एक मस्जिद में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि सैन डिएगो की मस्जिद में हुई गोलीबारी में दो संदिग्धों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने पुष्टि की है कि गोलीबारी के दो संदिग्ध मृत पाए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सैन डिएगो शहर के केंद्र से 14 किलोमीटर उत्तर में स्थित मस्जिद में कई लोगों को गोली मारी गई थी। इस्लामिक सेंटर सैन डिएगो काउंटी की सबसे बड़ी मस्जिद है। इसकी वेबसाइट के अनुसार, परिसर में अल रशीद स्कूल भी शामिल है, जो अरबी भाषा, इस्लामी अध्ययन और कुरान भी पढ़ाता है।

ये भी पढ़ें: OpenAI Controversy: ओपनएआई के खिलाफ एलन मस्क की बड़ी हार, कोर्ट ने खारिज किया मुकदमा; जानिए क्या है पूरा मामला

मस्जिद के बाहर मृत मिले तीन लोग : पुलिस

सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख स्कॉट वाहल ने बताया कि मस्जिद में सक्रिय हमलावर की पहली सूचना सुबह 11:43 बजे मिली थी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी चार मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को इस्लामिक सेंटर के बाहर तीन मृत व्यक्ति मिले। एफबीआई ने बताया कि तीनों पीड़ित वयस्क पुरुष थे। पुलिस प्रमुख ने बताया कि मृतकों में से एक व्यक्ति परिसर में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था।

इसी दौरान पुलिस को पास में ही गोलीबारी की सूचना मिली। वाहल ने बताया कि अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, जो कुछ ही ब्लॉक दूर था, जहां उन्हें एक माली मिला जिस पर गोली चलाई गई थी, लेकिन उसे गोली नहीं लगी थी।

गोलीबारी की जांच जारी

इसके बाद पुलिस ने दो संदिग्धों का पता लगाया, जो एक वाहन में मृत पाए गए। एफबीआई के अनुसार, दोनों किशोर थे। पुलिस प्रमुख ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि उनकी मौत खुद को गोली मारने से हुई है। गोलीबारी की घटना से जुड़े हालात और इसके पीछे का मकसद अभी भी जांच के दायरे में है। 

ये भी पढ़ें: ‘इस बार खाड़ी देशों की अपील पर रुके’: ट्रंप ने टाला ईरान पर हमला, कहा- समझौता करो वरना हमले के लिए तैयार रहो

एफबीआई स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद कर रही है। वाहल ने कहा कि चूंकि तीनों पीड़ित एक स्थानीय मस्जिद में थे, इसलिए जब तक यह साबित नहीं हो जाता कि यह घृणा अपराध नहीं है, हम इसे घृणा अपराध मान रहे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रक्षाबंधन:रक्षाबंधन के लिए नहीं बना था ये गाना, बने थे दो वर्जन; आज भी सबकी जुबान पर रहता है ये गीत – Phoolon Ka Taron Ka Song Not Made For Rakshabandhan Sings Lata Mangeshkar And Kishore Kumar

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट:वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए कब से करें आवेदन? बोर्ड ने जारी की तारीख – Cbse Class 12 Supplementary Result 2026: Verification And Re-evaluation Dates Announced

जेन-जी के सवाल बने मुद्दा:हर दल मांगे इनका साथ, नई सियासत की प्रयोगशाला बना प्रयागराज; वामपंथी संगठन सक्रिय – Gen Z Politics Why Prayagraj Is Emerging As A New Political Laboratory In Up

एशियाई खेल:जापान में सुविधाओं से संतुष्ट नहीं बीसीसीआई, ‘बी’ टीम भेजने पर हो रहा विचार; टीम में होगा बदलाव? – Team India Could Be Sending A ‘b’ Team For Asian Games Bcci Dissatisfied With Facilities In Japan

ऑपरेशन सिंदूर:एस-400 की लोकेशन के लिए Pak ने लगाया था एड़ी-चोटी का जोर, पूर्व एयर मार्शल ने क्या किया खुलासा? – Operation Sindoor Pakistan Pulled Out All Stops To Locate The S-400; What Did The Former Air Marshal Reveal?

गाजियाबाद:राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता नाजिया खान ने की शिकायत, मनुस्मृति पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला – Nazia Khan Files Complaint Over Rahul Gandhi’s Remarks On Manusmriti

Leave a Comment