दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज सुबह से ही जाति आधारित आरक्षण के विरोध में बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन के लिए जुटे। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का दावा किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने मौके पर पहुंचकर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस और आरएएफ ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर पर कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।