Virat Kohli, RCB vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया है. बेंगलुरू की जीत में सबसे बड़ा योगदान विराट कोहली का रहा, जिन्होंने 105 रनों की पारी खेली. यह शतकीय पारी खेल विराट टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं. बता दें कि RCB ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में रायपुर के मैदान पर सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड बना दिया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रायपुर के शहीद वीर सिंह नारायण सिंह स्टेडियम पर IPL का सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड बनाया था. यह रिकॉर्ड पहले भी बेंगलुरू के ही नाम था, जिसने इसी सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 167 रनों का लक्ष्य चेज कर दिया था. अब RCB ने अपना ही रिकॉर्ड बेहतर करते हुए कोलकाता के खिलाफ 193 रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज कर दिया है.
विराट कोहली ने रचा इतिहास
कोलकाता के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 58 गेंदों में शतक पूरा किया. शतक पूरा करने तक उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए. इसी के साथ विराट टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. यह आईपीएल में उनका कुल 9वां शतक है, जो इतिहास में सबसे ज्यादा है.

विराट ने टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अब तक अपने टी20 करियर में 9 शतक लगाए हैं. भारतीयों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर केएल राहुल आते हैं, जो अब तक टी20 क्रिकेट में 8 सेंचुरी लगा चुके हैं. रोहित शर्मा और संजू सैमसन ने भी अपने करियर में 8 शतक लगाए हैं.
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय
- 10 शतक – विराट कोहली
- 9 शतक – अभिषेक शर्मा
- 8 शतक – केएल राहुल
- 8 शतक – संजू सैमसन
- 8 शतक – रोहित शर्मा
यह भी पढ़ें: RCB प्लेयर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, मैदान पर गिरी गोल्ड चेन लौटाई; लाइव मैच में कैद हुआ नजारा
क्या KKR हो गई बाहर?
क्या RCB यह जीत दर्ज कर प्लेऑफ में चली गई है. इसका जवाब है, नहीं. बेंगलुरू पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जरूर पहुंच गई है, जिसके अब 16 अंक हो गए हैं. दूसरी ओर क्या कोलकाता प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है? इसका जवाब भी, नहीं. कोलकाता अब भी अपने तीनों मैच जीतकर 15 अंकों तक पहुंच सकती है.
यह भी पढ़ें:
विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने का बनाया महारिकॉर्ड; रोहित-धोनी छूटे पीछे
