लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rajasthan:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग; सात की मौत, 5 जिंदा जले – Delhi-mumbai Expressway Accident Many Killed And Burnt Alive As Pilgrim Bus Catches Fire

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं।

दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि हादसा कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ स्थित जीरो पॉइंट पर रात करीब 2:30 बजे हुआ। मृतकों में पांच लोगों की मौत आग में झुलसने से हुई, जबकि दो लोगों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है। बस में तेजी से फैली आग पुलिस के अनुसार हादसे के बाद बस में आग तेजी से फैल गई, जिससे अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई।

प्रत्यदर्शियों के मुताबिक बस करीब एक घंटे तक जलती रही और इसी दौरान स्थानीय लोगों ने आग और धुएं के बीच फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की। हादसे में कई बच्चे भी घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक महिला अपने घायल बच्चे के इलाज के लिए डॉक्टरों से गुहार लगाती नजर आई।

बस में सिगरेट के पैकेट होने का दावा

स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया है कि बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट भरे हुए थे। उनका मानना है कि इसी वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। हालांकि पुलिस ने अभी इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

 

अब तक 9 घायलों की पहचान

एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि अब तक घायलों में से केवल 9 लोगों की पहचान हो सकी है। अन्य यात्रियों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Welcome To The Jungle Movie Akshay Kumar And Supergirl Day 5 Box Office Collection Tuesday Earning – Entertainment News: Amar Ujala

New Rules From 1st July Today:ट्रेन-पासपोर्ट से लेकर आधार तक, जानें आज 1 जुलाई से क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं – New Rules From 1st July Today: From Train Travel And Passport Fees To Aadhaar Know All Major Changes

Bank Holiday July:जुलाई में 12 दिन बैंकों की रहेगी छुट्टी, ब्रांच जानें से पहले यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट – Bank Holiday List July: Banks Will Remain Closed For 12 Days In July 2026 Bank Aaj Khule Hain Kya

Mexico Vs Ecuador Live:बारिश-बिजली के खतरे के कारण मैच शुरू होने में देरी, मेक्सिको को घरेलू मैदान का सहारा – Mexico Vs Ecuador Live: World Cup Round Of 32 Clash Fifa World Cup Live Updates And Score Highlights

New Rules:पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें; आज से देश में होंगे ये बड़े बदलाव – Major Financial Changes From Today July 1, 2026: Impact On Itr, Aadhaar, Credit Cards & Passport

ट्रंप कभी खुश, कभी दुखी:अमेरिकी राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर दी प्रतिक्रिया, जिनपिंग पर कसा तंज – Donald Trump’s Mixed Reactions: Us President Responds To Supreme Court Rulings, Takes A Dig At Xi Jinping.

Leave a Comment