लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rahul Gandhi:राहुल गांधी ने बताया प्रदर्शन के दौरान उनके साथ क्या हुआ? पुलिस वालों का दर्द भी किया बयां – Rahul Gandhi Reveals What Happened During Protest Claims Police Whispered Oust The Government

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

छात्रों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी उन्हें खींचकर ले जा रहे थे, लेकिन उसी समय कुछ पुलिसकर्मी उनके कान में सरकार के खिलाफ बातें भी कह रहे थे।  राहुल गांधी ने दावा किया कि एक पुलिसकर्मी ने खुद को राजस्थान का बताते हुए कहा, “सरकार को हटाइए।” वहीं दूसरे पुलिसकर्मी ने खुद को हरियाणा का बताते हुए कहा, “हम तो सिर्फ वर्दी पहन रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि हर कोई सच जानता है। उनको मजबूरी में आदेश मानना पड़ता है। कई पुलिसवाले जानते कि जो हमारे देश के भविष्य हैं, उनके साथ गलत हो रहा है।

अपने साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं इन सब का आदी हूं। मेरा काम देश के लोगों की इच्छा को सामने रखने का है। विपक्ष के नेता के तौर पर। यह बहुत ही छोटी कीमत है, यह बड़ी बात नहीं है। मैंने यह ऐसा यह मेरे लिए गर्व की बात है। धरने के दौरान दो पंच लगे वह बड़ी बात नहीं है।

छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले राहुल गांंधी?

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के साथ जो हो रहा है, वह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर छात्रों ने ऐसा क्या गलत किया है कि उनके सामने सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं और सिर्फ एक निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कई छात्र लगातार मानसिक दबाव झेल रहे हैं और पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण कुछ छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली है। उनके अनुसार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन्हें परेशान किया जा रहा है।

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक हुए हैं, यानी औसतन हर महीने एक परीक्षा प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि हर बार लाखों छात्रों को दोबारा तैयारी करनी पड़ती है और 7.5 करोड़ छात्र व उनके परिवार इससे प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में अब तक एक भी दोषसिद्धि नहीं हुई। राहुल गांधी ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था, जिसे कभी दुनिया की सबसे अच्छी व्यवस्थाओं में माना जाता था, आज प्रभावित हो चुकी है और सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

राहुल गांधी ने सरकार से क्या मांग की?

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही तय करने और छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हवा महल से मैत्रियोश्का तक:ब्रिक्स सम्मेलन में संस्कृतियों का संगम, किन कलाकारों ने बनाई दोस्ती की कलाकृति? – Brics-summit-2026-sangam-mural-bharat-mandapam-artists-culture-friendship

यूपी:राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- इन्होंने ही आजम खां को फंसाया था, सपा के कारनामों को भूली नहीं जनता – Up: Rajbhar Takes A Dig At Akhilesh, Says He Was The One Who Implicated Azam Khan; The Public Has Not Forgotte

नितिन हत्याकांड:ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग जाम; आरोपियों के एनकाउंटर की मांग – Nitin Murder Case: Villagers Block Meerut-bijnor Road With Body, Demand Arrest And Encounter Of Accused

‘मैं टिम कुक हूं, मुझे जेड फोल्ड 8 पसंद है’: एपल के डुओ फोन पर सैमसंग का तंज, क्या बदलने वाला है कंपनी का बॉस? – Samsung’s Tim Cook Ad Takes Dig Apple: Former Ceo Joining Samsung?

वसीम अकरम ने पीएसएल को दिखाया आईना:वैभव का नाम लेकर पूछा- 10 साल में सूर्यवंशी जैसे कितने बल्लेबाज तैयार किए? – Wasim Akram Questions Psl Talent Pipeline, Names Vaibhav Suryavanshi In Ipl Comparison

22 साल से फ्रीज था भ्रूण:ग्रीस में 54 साल की महिला फिर से बनी मां, पिछले साल खोया था बेटा अब उसी पर रखा नाम – Embryo Frozen 22 Years: 54-year-old Woman Greece Becomes Mother Again; Names Baby After Son Lost Last Year

Leave a Comment