लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Prayagraj:पीजीटी परीक्षा आज और कल, 319 केंद्रों पर 4.64 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल; 624 पदों के लिए भर्ती – 4.64 Lakh Candidates Will Appear For Pgt Exam At 319 Centres, Recruitment Done For 624 Posts In 18 Subjects.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रदेश के 17 मंडल मुख्यालयों के जिलों में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती-2022 की परीक्षा 9 और 10 मई को दो पालियों में होगी। 18 विषयों के 624 पदों के लिए 4.64 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। नौ मई को प्रथम पाली में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास व शिक्षा शास्त्र विषय की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य व समाजशास्त्र की परीक्षा होगी।

10 मई को प्रथम पाली में नागरिक शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत और मनोविज्ञान के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान, भूगोल, हिंदी और कला विषय की परीक्षा होगी। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के कक्षों और महत्वपूर्ण स्थानों को एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इन्हें जिला कंट्रोल रूम से जोड़ा जा चुका है।

आयोग के कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की कनेक्टिविटी का परीक्षण भी पूरा कर लिया गया है। प्रत्येक जिले में एक-एक प्रेक्षक तैनात रहेंगे और डीएम-एसपी स्तर के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

ओएमआर शीट की परीक्षा कक्ष में होगी स्कैनिंग


प्रशांत कुमार ने बताया कि लखनऊ मंडल के 10 परीक्षा केंद्रों पर हर पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट की स्कैनिंग कक्ष निरीक्षक और अभ्यर्थियों की उपस्थिति में कक्ष में होगी। स्कैनिंग के बाद डाटा को सुरक्षित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आयोग इस डाटा का मिलान ओएमआर शीट से करेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयोग परीक्षण के तौर पर किया जा रहा है। सफल होने पर आगामी सभी परीक्षाओं में लागू किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Aamir Khan:धमकी मिलने के बाद बढ़ी आमिर की सुरक्षा, मुंबई पुलिस कमिश्नर बोले- पोस्ट और वॉइस क्लिप की जांच जारी – Aamir Khan Security Increased After Receiving Threat Mumbai Police Commissioner Deven Bharti Reaction

Aibe 21 Result:बार परीक्षा का रिजल्ट जारी, 65.92% अभ्यर्थी पास, कितने अंक घटाकर जारी किया गया रिजल्ट? – Aibe 21 Result 2026 Out: Bci Lowers Cut-off By 3 Marks, Overall Pass Percentage Reaches 65.92%

लोकसभा:tmc और शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों पर आज आ सकता है फैसला, Dmk की सीट की मांग पर भी निर्णय संभव – Lok Sabha: Decision On Rebel Mps From Tmc-shiv Sena Ubt Likely Today; And Dmk Demand For A Seat Also Possible

Jennifer Winget:जेनिफर विंगेट ने विलियम इश्माएल से रचाई शादी; तस्वीरें साझा कर लिखा- ‘मेरे पति से मिलिए’ – Jennifer Winget Gets Married With William Ishmael Shares Post Saying Finally Our Stars Aligned

सीएम योगी:’बहुत हुआ अत्याचार, अब संभल में तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर भगवान की मर्जी से काम होगा’ – Up: Cm Yogi Arrives In Sambhal; Inaugurate And Lay Foundation Stones For Projects Worth ₹569 Crore

Khabaron Ke Khiladi:क्या खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, विश्लेषकों ने बताया आगे कैसे बढ़ेगा ये आंदोलन? – Khabaron Ke Khiladi Sonam Wangchuk Hunger Strike Jantar Mantar Movement Abhijeet Dipke Delhi Police Analysis

Leave a Comment