लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Prashant Kishor:प्रशांत किशोर पर थप्पड़ किसने चलाया था? बांकीपुर की जीत से 236 की जमानत जब्त का हिसाब चुकता – How Prashant Kishor Emerged In Bihar Politics Before Bankipur Election Results Prashant Kishor Mla Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रशांत किशोर बिहार के रहने वाले हैं। करगहर के वोटर हैं। बांकीपुर के नहीं। फिर भी बांकीपुर से इनका रिश्ता कुछ ऐसा बना कि अब विधायक बन गए। बहुत पीछे जाने की जरूरत नहीं। जनवरी 2025 की बात है, जब बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांधी मैदान में उन्हें नियंत्रित करने के लिए बिहार के किसी पुलिसकर्मी ने थप्पड़ चलाया था। उस समय प्रशांत किशोर बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द कराने को लेकर आंदोलन कर रहे थे। भूख हड़ताल से उठाने के लिए यह सब किया गया था। अब प्रशांत किशोर को उसी क्षेत्र के लोगों ने अपना विधायक चुना है। इस जीत के साथ प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने निर्णय से उतारे गए 238 प्रत्याशियों में से जमानत गंवाने वाले 236 जनसुराजियों की करारी हार का बदला भी ले लिया।

इस बार भी पुलिस से उलझे, उसी क्षेत्र के विधायक बने

बांकीपुर उप चुनाव के पहले भी उनका पुलिस से ही झंझट हुआ था। इस बार जक्कनपुर थाने में उनका वीडियो खूब वायरल हुआ भी। प्रशांत किशोर ने पुलिस की हनक को लेकर सरकार को भी चेताया था कि जब वह जदयू में ताकतवर थे तो भाजपा पर जोर आजमा सकते थे। मतलब, वह कहना चाहते थे कि इस धरती पर कभी नाव पर ट्रैक्टर तो कभी ट्रैक्टर पर नाव को देखना अजूबा नहीं है। अब बांकीपुर से वह विधायक चुन लिए गए हैं। देखना होगा कि वह जक्कनपुर के ताजा कांड से लेकर गांधी मैदान में हुई रार को लेकर आगे लड़ते हैं या रोजगार-विकास को लेकर कुछ नया प्रयोग दिखाते हैं?

दोनों लोकल पर भारी पड़े करगहर के मतदाता प्रशांत

प्रशांत किशोर की जीत पर रोहतास-कैमूर आदि इलाकों में भी ज्यादा जश्न दिख रहा है। जीत बांकीपुर में, लेकिन उसका उत्साह उनके क्षेत्र रोहतास के करगहर में साफ दिख रहा है। करगहर के मतदाता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के जिस प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को हराया है, वह बांकीपुर के ही रहने वाले हैं। मीठापुर निवासी। इसी तरह, तीसरे नंबर पर रहीं राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी रेखा कुमारी गुप्ता भी बांकीपुर की ही रहने वाली हैं। वह गांधी मैदान से सटे बाकरगंज की रहने वाली हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:भारत- विंडीज टी-20 मुकाबला लखनऊ में, टिकट दरों में की गई भारी गिरावट से बढ़ी बिक्री; चार को आएंगी टीमें – Up: India-west Indies T20 Match In Lucknow, Sales Boosted By Steep Ticket Price Reductions; Teams Will Arrive

पश्चिम एशिया:इस्राइल और यूएई के बीच गुपचुप क्या खिचड़ी पक रही? नेतन्याहू ने अबू धाबी का किया खुफिया दौरा – West Asia Crisis Israel Pm Netanyahu Secret Visit To Uae

राज्यसभा चुनाव:भाजपा में नामों पर हो रहा मंथन, अंतिम पैनल जल्द जाएगा दिल्ली, तीन प्रत्याशी उतारेगी सपा – Rajya Sabha Elections Bjp Brainstorming On Names Final Panel To Go To Delhi Soon Sp To Field Three Candidates

एशियाड:फाइनल में पहुंचने के लिए इस टीम से भिड़ेगा भारत, बारिश ने तय किया विरोधी; सेमीफाइनल धुला तो क्या होगा? – Asian Games: India To Face Sri Lanka In Semi-final, Rain Decides Opponent; What If Match Is Washed Out?

हरियाणा:हर 43 मिनट में हृदय रोग से एक मौत, सात साल में 85,539 जानें गईं; 2021-22 में सबसे ज्यादा ने तोड़ा दम – Haryana Heart Disease Deaths: One Person Dies Every 43 Minutes, Health Data Shows Check Details

सौरभ मर्डर केस:22 गवाह और वैज्ञानिक साक्ष्य, मुस्कान और साहिल को मिलेगी कड़ी सजा? कोर्ट के फैसले पर निगाहें – Saurabh Murder Case 22 Witnesses And Scientific Evidence Will Muskaan And Sahil Get Severe Punishment In Meeru

Leave a Comment