लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pm Modi Vijay Sankalp Sabha:बंगाल में बोले पीएम मोदी- चार मई के बाद बनेगी भाजपा सरकार, अब शपथ ग्रहण में आऊंगा – Pm Modi Vijay Sankalp Sabha Barrackpore After May 4th Bjp Govt In Bengal Will Return For Oath Hindi Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। आज प्रचार का अंतिम दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा का प्रचार करने बैरकपुर पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा, ‘1857 में इसी बैरकपुर की धरती ने आजादी की पहली लड़ाई को ताकत दी थी। यही धरती आज बंगाल में परिवर्तन की राह को और प्रशस्त कर रही है।’ भाजपा के चुनावी नारे और बंगाल में बदलाव की बयार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने रैली में कहा कि बंगाल में हर ओर एक ही नारा सुनाई दे रहा है ‘पलटनो दरकार, चाई बीजेपी सरकार।’ यानी जनता बदलाव चाहती है और भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

रैली को चुनाव प्रचार की अंतिम सभा बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरे राज्य में लोगों का मूड देखकर उन्हें विश्वास है कि 4 मई को नतीजे आने के बाद भाजपा की सरकार बनेगी और वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने फिर बंगाल आएंगे।

‘जनता ही मेरा परिवार है और उनके बीच रहकर सुकून मिलता है’

उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान मिले जनसमर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि रैलियों और रोड शो के दौरान लोगों द्वारा दिए गए संदेश, पत्र और चित्र उनके लिए बेहद खास हैं। वह रात में समय निकालकर इन भावनाओं को समझते हैं और लोगों के संदेशों को पढ़ते हैं। अपने लंबे राजनीतिक सफर को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह पिछले कई दशकों से देशभर में लगातार काम कर रहे हैं और पार्टी द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को निभाते आए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ही उनका परिवार है और उनके बीच रहकर उन्हें सुकून मिलता है।

 

कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की

रैली से पहले पीएम मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक थंथानिया कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद भी लिया। यह मंदिर 300 साल से अधिक पुराना और श्रद्धालुओं के बीच बेहद आस्था का केंद्र माना जाता है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार कौस्तव बागची, तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा विधायक राज (राजू) चक्रवर्ती और सीपीआई(एम) के सुमन रंजन बंद्योपाध्याय के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। बैरकपुर विधानसभा सीट उत्तर 24 परगना जिले में स्थित है और यहां दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जीडीपी:वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 7.8 फीसदी की वृद्धि दर, राजकोषीय घाटा भी हुआ कम – Indian Economy Grows 7.8% In Q1 Fy27, Fiscal Deficit Narrows

स्वाइन फ्लू:कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है खतरे में, कौन से लक्षण हो सकते हैं चेतावनी का संकेत? – H1n1 In Children Risk Know How Dangerous Is Swine Flu In Children And How To Protect Them

एक्सप्लेनर:नौसेना से जुड़ा 80% स्वदेशी तकनीक से बना Ins निपुण, हिंद महासागर में कैसे बढ़ाएगा भारत का दबदबा? – India Defence News Naval Ship Ins Nipun Diving Support Vessel Commissioned Indian Navy Features Explained News

हिमाचल में बारिश का असर:98 सड़कें बंद, 107 ट्रांसफार्मर ठप; 37 पेयजल योजनाएं प्रभावित – Himachal Rain 98 Roads Blocked 107 Transformers 37 Water Schemes 31 August 2026

शामली:अंकित के परिजनों से मिले जयंत सिंह, बोले- दो हत्यारे ढेर, बाकी पर भी होगी कार्रवाई, सरकार गंभीर – Shamli: Jayant Singh Met Ankit’s Family; Stated That Two Killers Have Been Eliminated, Action Will Be Taken

नेपाल बाढ़:एक जिला, दो सौ से ज्यादा गुमनाम शव; डीएनए सुरक्षित कर कब्रों में किया जा रहा दफन; क्यों मचा बवाल? – Nepal-flood-many-deaths-chitwan-unidentified-bodies-temporary-burial-dna-identification-create-ruckus

Leave a Comment