लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Piyush Mishra Hand Fractured Health Update By Dulhaniyan Le Aayegi Director Akashaditya Lama – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मंगलवार को मुंबई में फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का एक प्रमोशनल इवेंट था। कार्यक्रम में फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे पीयूष मिश्रा भी निर्देशक आकाशादित्य लामा और अभिनेत्री खुशाली कुमार के साथ शामिल होने वाले थे। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति पर जब सवाल किया गया तो निर्देशक आकाशादित्य लामा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिनेता सोमवार रात बाथरूम में फिसलकर चोटिल हो गए हैं। उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।





Piyush Mishra hand Fractured Health Update by Dulhaniyan Le Aayegi director Akashaditya Lama

पीयूष मिश्रा और खुशाली कुमार
– फोटो : X


फिल्म प्रमोशन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे 

आकाशादित्य लामा ने बताया, ‘कल रात उनके मैनेजर का फोन आया और उन्होंने बताया कि पीयूष जी घर पर बाथरूम में फिसल गए, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है। इसलिए वह फिल्म के प्रमोशन और इंटरव्यू का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।’


Piyush Mishra hand Fractured Health Update by Dulhaniyan Le Aayegi director Akashaditya Lama

निर्देशक आकाशादित्य लामा
– फोटो : X


बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहे मिश्रा

निर्देशक ने आगे बताया कि पीयूष मिश्रा पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद वह अपने सभी पेशेवर दायित्व पूरी ईमानदारी से निभा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बावजूद वह लगातार कोशिश कर रहे थे कि फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा बन सकें। लेकिन इस हादसे के बाद उनकी हालत ऐसी है कि फिलहाल वह बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहे हैं। हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’

 


Piyush Mishra hand Fractured Health Update by Dulhaniyan Le Aayegi director Akashaditya Lama

फिल्म दुल्हनिया ले आएगी
– फोटो : X


24 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म 

बात करें फिल्म की तो ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। शादी, कॉमेडी, रोमांस, पारिवारिक रिश्तों और भावनाओं से भरपूर यह फिल्म एक संपूर्ण फैमिली एंटरटेनर होने का वादा करती है। फिल्म में पीयूष मिश्रा के अलावा खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, लैरिसा बोनेसी, ओंकार कपूर, स्नेहिल दीक्षित मेहरा, अगू स्टेनली चिएदोजी और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आकाशादित्य लामा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘ममता बनर्जी बनीं गांधारी’:टीएमसी के बागी गुट ने दिया एक महीने का अल्टीमेटम, कहा- अभिषेक का साथ छोड़ें – Tmc Rebel Mla Madan Mitra Says Mamata Banerjee Become Gandhari Gives Mamata One Month To Leave Abhishek S Hand

The Odyssey Box Office Collection Day 5 Total Earning Of Nolan Film On Tuesday – Entertainment News: Amar Ujala

Congress Protest:दिल्ली पुलिस को Crpf की जेड प्लस सुरक्षा से क्यों जूझना पड़ा? राहुल की हिरासत पर कैसा संघर्ष – Neet Row Congress Protest Why Delhi Police Contend With Rahul Gandhi Z-plus Crpf Security During Detention

त्विषा शर्मा मौत:100 साल की मां की देखभाल के आधार पर मांगी जमानत, गिरिबाला सिंह की याचिका पर सुनवाई आगे बढ़ी – Twisha Sharma Death Bail Plea Basis Care Of Centenarian Mother Giribala Singh Petition Hearing Adjourned

25 साल की कानूनी लड़ाई:crpf के रिटायर्ड अधिकारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, सरकार को क्या निर्देश दिया? – Supreme Court Orders Back Wages Revised Pension For Retired Crpf Officer After 25 Years

Pm आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन:राहुल गांधी की नाक से बहता दिखा खून, जबरन धरनास्थल से हटाया; पुलिस हिरासत में – Pm Residence Congress Protest Police Remove Rahul Gandhi From Site Blood Seen From Nose In Picture Videos

Leave a Comment