Petrol Diesel Price Hike: इंटरनेशनल मार्केट में लगातार कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. आज यानी 15 मई को भारत सरकार ने पेट्रोल- डीजल की कीमतों मे इजाफा कर दिया है. सरकार की तरफ से पेट्रोल- डीजल पर 3 रुपये और सीएनजी पर 2 रुपये की बढ़ोतरी की है. जिससे आम आदमी की जेब पर अच्छा- खासा दबाव बना है.
हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है पेट्रोल- डीजल के दामों में इस कदर उछाल आया हो, पिछले 12 सालों में यानी 2014 से अब तक कई बार पेट्रोल- डीजल की कीमतों में उछाल देखा गया है. आइये बताते हैं इसका ग्राफ.
ये भी पढ़ें: वो 24 देश, जहां भारत से कई फीसदी ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, एक ने तो 112% तक बढ़ा दिए दाम; देखें लिस्ट
यहां देखें साल के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कितना बदलाव आया है.
| साल | पेट्रोल की कीमत (एवरेज) | डीजल की कीमत (एवरेज) |
| 2014 | 71 रुपये 41 पैसे | 55 रुपये 49 पैसे |
| 2015 | 66 रुपये 29 पैसे | 52 रुपये 28 पैसे |
| 2016 | 63 रुपये 02 पैसे | 46 रुपये 43 पैसे |
| 2017 | 68 रुपये 09 पैसे | 57 रुपये 35 पैसे |
| 2018 | 74 रुपये 63 पैसे | 65 रुपये 93 पैसे |
| 2019 | 73 रुपये 13 पैसे | 66 रुपये 71 पैसे |
| 2020 | 69 रुपये 59 पैसे | 62 रुपये 29 पैसे |
| 2021 | 90 रुपये 40 पैसे | 80 रुपये 73 पैसे |
| 2022 | 96 रुपये 72 पैसे | 89 रुपये 62 पैसे |
| 2026 | 97 रुपये 77 पैसे | 90 रुपये 67 पैसे |
बता दें कि 2022 के बाद से यानी पांच साल बाद आज 15 मई 2026 को पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ी हैं. साल 2014 में देश के कई शहरों में पेट्रोल करीब 70-75 रुपये प्रति लीटर था. जो 2021-22 तक 100 रुपये के पार पहुंच गया था. अब 2026 में फिर से कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: आजादी के समय कितने रुपए लीटर मिलता था पेट्रोल? इतने में फुल हो जाती थी टंकी, चौंकाने वाली है कीमत
गौरतलब है कि साल 2020 के बाद कोरोना काल और फिर ग्लोबल सप्लाई संकट के चलते पेट्रोल तेजी से महंगा हुआ. 2021 में कई शहरों में पहली बार पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा. यही वो दौर था जब पेट्रोल- डीजल की कीमतों में तेजी से उछाल आया. जिसके बाद मई 2026 में कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई है.

