लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: ट्रंप होर्मुज से नाकाबंदी हटा देंगे तो क्या भारत में सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? जानें कहां फंस सकता है पेंच

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Petrol Diesel Price in India: भारत में पिछले 15 दिनों के अंदर पेट्रोल और डीजल के दामों में चार बार बढ़ोतरी की गई है. जनता दिन पर दिन बढ़ती महंगाई से त्रस्त है. इसका कारण है ईरान और अमेरिका के बीच पिछले तीन महीनों से जारी युद्ध और होर्मुज संकट. लेकिन अब देश की जनता को बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक हालिया बयान ने पूरी दुनिया के तेल बाजार में हलचल मचा दी है. ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से नाकाबंदी हटाने के लिए तैयार है. समझिए ट्रंप के इस बयान का भारत में तेल की बढ़ती कीमतों पर क्या असर होगा. 

ट्रंप ने क्या कहा है?

दरअसल ट्रंप ने कहा है कि ईरान को हर हाल में परमाणु बम बनाने का इरादा छोड़ना होगा. इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया कि हॉर्मुज स्ट्रेट को तुरंत बिना किसी टैक्स और रुकावट के दोनों तरफ की शिपिंग के लिए खोल दिया जाएगा. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना ने वहां बिछाई गई बारूदी सुरंगों को नष्ट कर दिया है और जो जहाज वहां फंसे थे, वे अब अपने घर लौट सकते हैं.

1 जून से जेब होगी ढीली या मिलेगी राहत? LPG सिलेंडर से लेकर बैंकों तक होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव

तो क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

ट्रंप के इस फैसले का सीधा और बड़ा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है. अगर हॉर्मुज से नाकाबंदी पूरी तरह हट जाती है तो भारत में पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की पूरी संभावना बन जाएगी.

इसके तीन कारण हैं…

पहला- रास्ता साफ होने से दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ेगी. जब सप्लाई बढ़ेगी तो ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम गिरेंगे.

दूसरा- युद्ध के खतरे की वजह से जहाजों का जो बीमा और माल ढुलाई का किराया आसमान छू रहा था, वो अब कम हो जाएगा. यानी भारत को तेल का आयात करना सस्ता पड़ेगा.

तीसरा- ट्रंप के बयान से साफ है कि ईरान के साथ भी बातचीत का रास्ता खुल रहा है. अगर ईरान अमेरिका की मांगों पर सहमति दे देता है तो कीमतें और तेजी से नीचे आ सकती हैं.

कहां फंस सकता है पेंच?

हालांकि एक बात समझनी जरूरी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटते ही भारत में तुरंत पेट्रोल सस्ता नहीं होता. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत की सरकारी तेल कंपनियां इस गिरावट का फायदा आम जनता तक कितनी जल्दी पहुंचाती हैं. साथ ही अगर सरकार ने इस मौके पर टैक्स नहीं बढ़ाया तो आने वाले दिनों में आपको पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बड़ी राहत देखने को मिल सकती है.

Flights Alert: जून से हर दिन बंद होंगी करीब 250 घरेलू उड़ानें, दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु सबसे ज्यादा प्रभावित

भारत में कितना महंगा हुआ पेट्रोल डीजल?

भारत में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम 25 मई को बढ़ाए गए थे. 25 मई को पेट्रोल 2 रुपए 61 पैसे और डीजल 2 रुपए 71 पैसे महंगा हुआ था. बीते 15 दिनों में देश में पेट्रोल 7 रुपए 35 पैसे और  डीजल 7 रुपए 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. तेल के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम भी बढ़ गए हैं. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment