लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: कभी भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें दिल्ली से हैदराबाद तक के रेट्स यहां

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: आज 22 मई, दिन शुक्रवार को पूरे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता नजर आ रही है. हालांकि, अभी फ्यूल रेट और कितना बढ़ेगा इसपर कुछ कह नहीं सकते हैं. तेल कंपनियों को हो रहे लगातार घाटे से ये आशंका हो रही है कि पेट्रोल- डीजल के दाम में फिर से उछाल देखा जा सकता है. बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में ही पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद से कीमतें अपने नए रिकॉर्ड पर बनी हुई हैं. फिलहाल आज आपके शङर में ये किस दाम पर बिक रहे हैं, ये आप यहां से जान सकते हैं. यहां शहर अनुसार पेट्रोल- डीजल के दाम की पूरी लिस्ट दी गई है.

पेट्रोल- डीजल रेट टुडे, लिस्ट- 

शहर का नाम पेट्रोल के दाम डीजल का भाव
नई दिल्ली ₹98.64 ₹91.58
मुंबई ₹111.88 ₹99.95
कोलकाता ₹107.12 ₹94.08
चेन्नई ₹107.59 ₹96.07
नोएडा ₹98.49 ₹91.81
लखनऊ ₹98.42 ₹91.61
जयपुर ₹108.81 ₹94.05
बंगलुरू ₹109.70 ₹95.04
हैदराबाद ₹110.02 ₹99.95

तेल कंपनियों को हो रहा कितना नुकसान?

भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी को लागत से कम कीमत पर बेचने के कारण काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है. इन्हें रोजाना लगभग 1,380 करोड़ रुपये का कुल नुकसान उठाना पड़ रहा है. हालांकि, हाल ही में कीमतों में की गई 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद शुद्ध रूप से कंपनियों का रोजाना का नुकसान घटकर लगभग 750 रुपये करोड़ रह गया है. इतना ही नहीं, एलपीजी के आंकड़े पर नजर डालें तो रसोई गैस पर भी कंपनियां बड़ा घाटा सह रही हैं. HPCL के अनुसार, वर्तमान में प्रति 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर कंपनियों को 670 रुपये का नुकसान हो रहा है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment