लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pbks Vs Gt:एक ही ओवर में 11 गेंद फेंक गए अर्शदीप सिंह, आईपीएल में इस अनचाहे क्लब में हुए शामिल – Pbks Vs Gt Ipl 2026: Longest Over Bowled In The Ipl In Terms Of Balls Arshdeep Singh Stats

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम अनचाही फेहरिस्त में जुड़ गया है। बाएं हाथ के 27 वर्षीय गेंदबाज ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में एक ही ओवर के दौरान 11 गेंदें फेंकीं। यह आईपीएल इतिहास में गेंदों के हिसाब से संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर है। अर्शदीप से पहले पांच अन्य गेंदबाज ऐसा कर चुके थे। 

सबसे लंबा ओवर करने वाले गेंदबाज

अर्शदीप आईपीएल में सबसे लंबा ओवर डालने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। आखिरी ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदें की क्योंकि उन्होंने इस ओवर में चार वाइड और एक नो बॉल फेंकी। अर्शदीप से पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या भी आईपीएल में एक ओवर में 11 गेंद डाल चुके हैं। मोहम्मद सिराज (साल 2023), तुषार देशपांडे (साल 2023), शार्दुल ठाकुर (साल 2025), संदीप शर्मा (साल 2025) और हार्दिक पंड्या (साल 2025) एक ही ओवर में 11 गेंदें फेंक चुके हैं।

अर्शदीप ने फेंकी चार वाइड और एक नो बॉल

अर्शदीप ने ओवर की पहली ही गेंद वाइड फेंकी। अगली दो वैध डिलीवरी पर राहुल तेवतिया कोई रन नहीं बना सके। ओवर की तीसरी गेंद पर तेवतिया ने चौका लगाया। अर्शदीप ने इसके बाद एक नो बॉल और दो वाइड गेंद फेंकी। ओवर की चौथी वैध गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर तेवतिया ने सिंगल चुराया, लेकिन अगली ही गेंद अर्शदीप ने वाइड फेंक दी। अर्शदीप ने इस फैसले के खिलाफ डीआरएस लिया जिसमें पाया गया कि गेंद वैध है। आखिरकार 134.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से राशिद खान को फेंकी गेंद इस ओवर की अंतिम डिलीवरी साबित हुई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तस्वीरें:बांके बिहारी मंदिर में इस कदर उमड़ी भीड़, जाम हो गईं वृंदावन की गलियां; श्रद्धालुओं की बिगड़ गई हालत – Heavy Rush At Vrindavan Banke Bihari Temple On Purnima Causes Chaos

Sri Lanka:श्रीलंका में धार्मिक उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने भीड़ को कुचला; 6 की मौत, कई घायल – Sri Lanka Truck Driver Rams Festival Revelers Killed Many Injured

‘कैश’ पीछे छूटा, डिजिटल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड:एक महीने में Upi से 23 अरब लेनदेन, समझें पूरी कहानी – Upi Hits Historic Milestone: ₹29.9 Lakh Crore Transactions In May 2026

आरव हत्याकांड:’गलती हो गई, 20-21 लाख ले लो, केस रफा-दफा कर दो’; मासूम का पटककर कत्ल करने वाला मांगता रहा मदद – Firozabad Aarav Murder Case Accused Allegedly Offers Lakhs To Victim Family Audio Clip Goes Viral

Vaibhav Sooryavanshi:क्या वैभव सूर्यवंशी को जल्द मिलेगी टीम इंडिया में जगह? बीसीसीआई ने पहली बार साफ किया रुख – Bcci Clears Stance On Vaibhav Sooryavanshi As India Debut Talks Gather Pace Ipl 2026

Live:’पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें…’ अपर मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र – Amarujala Meritorious Award Ceremony Today Live Deputy Cm To Honour Students Updates In Hindi

Leave a Comment