लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Odi World Cup 2027:अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप के वेन्यू घोषित, दक्षिण अफ्रीका में आठ स्थलों पर होंगे मैच – 2027 Odi World Cup Will Be Played Across 12 Venues Featuring 8 In South Africa Icc Announced Know Details

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले 2027 वनडे विश्व कप के लिए 12 वेन्यू तय कर लिए गए हैं। सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका के आठ स्टेडियम इन खेलों की मेजबानी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। यह प्रतिष्ठित 50 ओवर का टूर्नामेंट 24 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वापसी कर रहा है। इससे पहले 2003 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने आठवें पुरुष क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी की थी।

जोहानिसबर्ग में आयोजित एक समारोह में टूर्नामेंट के लिए दक्षिण अफ्रीका के आठ शहरों, जिम्बाब्वे के तीन शहरों और नामीबिया की राजधानी विंडहोक को सह-मेजबान के रूप में पेश किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट दिग्गज ग्रीम स्मिथ, मखाया एंटिनी, हाशिम अमला, तेम्बा बावुमा और कगिसो रबाडा, जिम्बाब्वे के हेमिल्टन मसाकाद्जा और नामीबिया के रुडोल्फ जानसेन वैन वूरेन भी मौजूद थे।

किस देश के कितने वेन्यू

दक्षिण अफ्रीका के आठ शहर, जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया का एक शहर अगले साल होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट के मुकाबलों की मेजबानी करेंगे। आइए जानते हैं इन तीनों देशों के किन स्टेडियम में वनडे विश्व कप 2027 के मैच होंगे…

दक्षिण अफ्रीका के इन स्टेडियम में होंगे मैच


  • वांडरर्स स्टेडियम (जोहानिसबर्ग)

  • सेंचुरियन (त्शवाने)

  • न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केप टाउन)

  • किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)

  • सेंट जॉर्ज पार्क (गेकेबरहा)

  • मैंगांग ओवल (ब्लोएमफोंटिन)

  • बोलैंड पार्क (पार्ल)

  • बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी)

जिम्बाब्वे के तीन शहर करेंगे मेजबानी


  • हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे)

  • क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो)

  • फाले मोसी-ओ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स)

नामीबिया: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक)

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा,  24 साल बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की दक्षिण अफ्रीका में वापसी क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हमें पूरा विश्वास है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया एक यादगार आयोजन करेंगे, जो उस गर्मजोशी, जुनून और समृद्ध विविधता को प्रदर्शित करेगा जो इस क्षेत्र को वास्तव में अनूठा बनाती है।

नए प्रारूप में होगा टूर्नामेंट

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 में कुल 57 मैच खेले जाएंगे। नए प्रारूप के साथ यह टूर्नामेंट अधिक प्रतिस्पर्धी होगा। सुपर सीरीज में 12वें से 14वें स्थान पर रहने वाली तीन टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेलेंगी और विजेता टीम अगले दौर में पहुंचेगी। 12 टीमें दो ग्रुप (प्रत्येक में छह टीमें) में बंटकर राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेलेंगी। दोनों ग्रुपों से शीर्ष तीन टीमें और दोनों ग्रुपों से अगली सर्वश्रेष्ठ स्थान वाली टीम यानी कुल मिलाकर ये टीमें सुपर 7 चरण में प्रवेश करेंगी। सुपर 7 में 21 राउंड-रॉबिन मैच खेले जाएंगे, जिसमें से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। सेमीफाइनल में सुपर 7 की शीर्ष पर रहने वाली टीम चौथे स्थान की टीम से और दूसरे स्थान की टीम तीसरे स्थान की टीम से मुकाबला करेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Anti-paper Leak Bill:राज्यसभा से लोक परीक्षा बिल पारित; छात्रों के लिए क्या बदलेगा, क्या सख्त प्रावधान जुड़े? – Anti-paper Leak Bill Passed In Rajyasabha Opposition Parties Stage Walkout Ahead Of Passage

Pm मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो:लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर बोले- पेपर लीक गैंग को बख्शा नहीं जाएगा – Pm Modi Releases New Video On Public Examinations Amendment Bill, Says States Suggestions Have Incorporated

अखिलेश का Bjp पर हमला:पूछा- छात्रों पर लाठी किसके आदेश पर चली? Pm को बचाने के लिए शिक्षा मंत्री का इस्तीफा – Akhilesh Attacks Bjp Asks Whose Orders Lathi-charge On Students Education Minister Resigned To Shield Pm

एक और पेपर लीक?:परीक्षा शुरू होते ही वायरल हुआ प्रश्नपत्र, ओडिशा मेडिकल Pg परीक्षा पर सवाल – If Not Paper Leak Then What Odisha Medical Pg Question Paper Goes Viral On Social Media As Soon Exam Begins

Hike In Delhi University Fees:डीयू में पढ़ना हुआ महंगा, बढ़ी फीस, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर – Studying At Du Becomes Costlier Fees Hiked

Cwg 2026 Day 8:नीरज चोपड़ा फाइनल में, डेकाथलॉन और त्रिकूद में मिली सफलता; भारोत्तोलक मार्टिना पदक से चूकीं – Commonwealth Games 2026 Day 8 Highlights: Lawn Bowls Track Cycling Atheletics Weightlifting Results Updates

Leave a Comment