लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Obsession Box Office Collection Day 6 Hollywood Horror Film Continue Impress Beats Bollywood Movies – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बॉलीवुड फिल्मों के बीच हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ लगातार दर्शकों को खींच रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अब जानते हैं कि छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया कैसा प्रदर्शन और कितनी की कमाई?




Obsession Box Office Collection Day 6 Hollywood Horror Film Continue Impress Beats Bollywood Movies

फिल्म ‘ऑब्सेशन’
– फोटो : सोशल मीडिया


छठे दिन की कमाई

‘ऑब्सेशन’ की छठे दिन की कमाई सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन 1.71 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, देर रात तक इन आंकड़ों में तब्दीली आने की भी पूरी संभावना है। इससे पहले पांचवें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपए जुटाए थे। इस तरह से छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 14.46 करोड़ रुपए हो गया है।


Obsession Box Office Collection Day 6 Hollywood Horror Film Continue Impress Beats Bollywood Movies

फिल्म ‘ऑब्सेशन’
– फोटो : X


‘ऑब्सेशन’ का अब तक का कलेक्शन

  • भारत में ‘ऑब्सेशन’ ने अपनी शुरुआत 1.75 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • जबकि तीसरे दिन रविवार को फिल्म का कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपए रहा।
  • चौथे दिन पहले सोमवार को भी फिल्म ने 2 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर जुटा लिए।
  • पांचवें दिन ‘ऑब्सेशन’ ने 3 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
  • अब छठे दिन खबर लिखे जाने तक ‘ऑब्सेशन’ ने 1.71 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।


Obsession Box Office Collection Day 6 Hollywood Horror Film Continue Impress Beats Bollywood Movies

ऑब्सेशन
– फोटो : सोशल मीडिया


हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ रही ‘ऑब्सेशन’

एक ओर ‘ऑब्सेशन’ अच्छी कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त ‘चांद मेरा दिल’, ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ जैसी फिल्में बनी हुई हैं।

लेकिन कोई भी वो प्रभाव नहीं छोड़ पा रही है, जैसा ‘ऑब्सेशन’ कर रही हैं। अब इस गुरुवार-शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘पेद्दी’, ‘बंदर’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। अब देखना ये है कि इन नई रिलीज फिल्मों के बाद ‘ऑब्सेशन’ कैसा प्रदर्शन कर पाती है?


Obsession Box Office Collection Day 6 Hollywood Horror Film Continue Impress Beats Bollywood Movies

फिल्म ‘ऑब्सेशन’
– फोटो : सोशल मीडिया


ऐसी है ‘ऑब्सेशन’ की कहानी

‘ऑब्सेशन’ एक सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। फिल्म की कहानी बेयर नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है। बेयर को अपनी दोस्त निक्की से एकतरफा प्यार होता है, लेकिन वह अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं कर पाता।

अपनी चाहत को पूरी करने के लिए बेयर एक मैजिकल डॉल तोड़ता है और मन्नत मांगता है कि निक्की भी उससे प्यार करने लगे। उसकी इच्छा तो पूरी हो जाती है और निक्की उसके साथ रहने लगती है, लेकिन इसके बाद कहानी एक बेहद खौफनाक और डरावनी दिशा में मुड़ जाती है। ‘ऑब्सेशन’ को लिखा और निर्देशित किया है करी बार्कर हैं।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या:आरोपी ने महीनों पीछा कर बरसाईं गोलियां; फिर खुद को भी मार डाला, क्या मामला? – Indian Origin Woman Shalini Thakur Killed California Stalker

यूपी:कहीं धूप तो कहीं बारिश, प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग; आपको बताते हैं आगे कैसा रहेगा मानसून का ढंग – Up: Sunshine In Some Areas, Rain In Others Varied Weather Across The State.

दिल्ली:एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू – Former Air India Captain Found Dead At Hotel In Vasant Kunj

कल का मौसम:दिल्ली-एनसीआर में 16 सितंबर तक बारिश के आसार, जानें कब होगी राजधानी से मानसून की विदाई? – Rain Likely In Delhi-ncr Until September 16

दिल्ली में बारिश डालेगी मैच में खलल?:पहले टी20 के दिन कैसा है मौसम का पूर्वानुमान, भारत का पलड़ा क्यों भारी – Ind Vs Afg 1st T20 Weather Forecast County Delhi Pitch Report Arun Jaitley India Vs Afghanistan Weather Report

बंगाल:भाजपा विधायक रेखा पात्रा ने जिला नेताओं पर लगाए आरोप, कहा- पढ़ी-लिखी नहीं हूं, इसलिए करते हैं गुमराह – Bengal-bjp-mla-rekha-patra-alleges-humiliation-basirhat-district-leadership

Leave a Comment