लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Noida Airport Inauguration:पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन, कहा- कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा – Noida Airport Inauguration: Pm Modi To Inaugurate Noida Airport Today

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से एक दिन पहले अपने फेसबुक और एक्स आईडी पर इसे एनसीआर की कनेक्टिविटी और व्यापार के लिए बड़ा बढ़ावा बताया है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकास का रास्ता बताते हुए लोगों के लिए बड़ी यातायात सुविधा बताया है। एक्स पर भी पोस्ट करते हुए बताया कि नोएडा एयरपोर्ट बनने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सुविधा मिलेगी। साथ ही आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ भी कम हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट हमारे देश के खास ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट में से एक है। यात्री सुविधा के अतिरिक्त आयात और निर्यात के लिए यहां बने कार्गो से उद्योगों को बल मिलेगा। उनके एक्स और फेसबुक पर पोस्ट पर बड़ी संख्या में उनके फालोवर्स ने अच्छे कमेंट किए हैं। साथ ही सरकार के इस कदम की तारीफ की है।

पीएम ने 25 नवंबर 2021 को रखी थी नींव

करीब साढ़े चार वर्ष पहले 25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर में जिस एयरपोर्ट की नींव रखी थी उसका उद्घाटन शनिवार को करेंगे। साढ़े चार वर्षों में पहला चरण 11,200 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का सपना वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की प्रदेश सरकार के समय ही देखा गया था। हवाई अड्डे के लिए 25 वर्षों की जद्दोजहद चलती रही। वर्ष 2001 में नोएडा से जेवर क्षेत्र आने के लिए लोगों को सिरसा, बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा के सकरे रास्ते से घंटों में सफर करना पड़ता था। अब जेवर हवाई उड़ान भरने को तैयार है।

मुख्य रूप से वर्ष 2019 से इस बड़ी परियोजना का मुख्य सफर शुरू हुआ। 29 नवंबर 2019 को स्विट्जरलैंड की ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का टेंडर मिला। 7 अक्तूबर 2020 को उत्तर प्रदेश सरकार ने हवाई अड्डे पर काम शुरू करने के लिए रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए। 18 दिसंबर 2020 को ज्यूरिख इंटरनेशनल और उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आधिकारिक एयरपोर्ट नाम के रूप में स्वीकार किया। इसके साथ ही इसके लोगो का अनावरण हुआ।

1 मार्च 2021 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) ने प्रदेश सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। 30 अगस्त 2021 को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को मास्टरप्लान पर अंतिम मंजूरी मिली। 25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास किया। 3 जून 2022 को एनआईए ने टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को ईपीसी ठेकेदार के रूप में चयन किया। टाटा कंपनी ने निर्माण शुरू किया। 28 नवंबर 2022 को हवाई अड्डा परिसर पर रोजेट होटल खोलने के लिए अनुबंध हुआ। 10 फरवरी 2023 को एनआईए ने मल्टी-मॉडल कार्गो हब विकसित करने के लिए एयर इंडिया एसएटीएस (एआईएसएटीएस) का चयन किया। 80 एकड़ भूमि पर बना कार्गो हब देश के विनिर्माण केंद्रों से आने-जाने के लिए त्वरित, सुविधाजनक और अंतर-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

डिजियात्रा के लिए कंपनी से हुआ करार

16 मई 2023 को एमाडेस कंपनी के साथ विश्व स्तरीय यात्री डिजिटल प्रणाली (पीपीएस) प्रदान करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते में सामान्य उपयोग के लिए चेक-इन, बोर्डिंग, सामान मिलान और डिजियात्रा सक्षम बायोमेट्रिक सुविधाएं के लिए करार हुआ।

नोएडा एयरपोर्ट को मिला डीएक्सएन कोड

27 सितंबर 2023 को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का आधिकारिक आईएटीए कोड डीएक्सएन मिला। 26 अक्तूबर को ताज सैट्स ग्रुप के साथ इनफ्लाइट किचन के निर्माण के लिए साझेदारी हुई।

एयरलाइन से हुआ करार


  • 24 नवंबर 2023 को इंडिगो एयरलाइन, 30 जनवरी 2024 को अकासा एयरलाइन के साथ समझौता हुआ

  • 12 अप्रैल 2024 को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने ग्राउंड हैंडलिंग सेवाओं के लिए बर्ड ग्रुप का चयन किया

  • 17 अप्रैल 2024 को बीपीसीएल पियाला से हवाई अड्डे तक एटीएफ पाइपलाइन का निर्माण का समझौता

  • 7 नवंबर 2024 को टाटा पावर और एनआईए के बीच सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा के लिए साझेदारी हुई

  • 16 अक्टूबर 2024 को रनवे के इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम तैयार हुआ

  • 9 दिसंबर 2024 को रनवे तैयार होने के बाद इंडिगो एयरलाइंस की टेस्टिंग फ्लाइट उतरी

  • 5 मार्च 2026 को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन से मिली हरी झंडी मिली

  • 6 मार्च 2026 को नोएडा एयरपोर्ट को लाइसेंस प्रदान किया गया

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेरठ सर्पदंश हत्याकांड:फैसले से पहले रविता के चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा, जेल जाकर नहीं खाया खाना – Meerut Snakebite Murder Case No Sign Of Remorse On Ravita S Face Before Verdict

नाना पाटेकर का निधन:खेल जगत ने दिग्गज अभिनेता को दी श्रद्धांजलि, धवन बोले- सिनेमा ने खो दी विशेष प्रतिभा – Sports Fraternity Social Media Reaction On Veteran Actor Nana Patekar Death Pays Tribute News And Updates

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, निफ्टी 22500 से नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

नाना पाटेकर का निधन:अभिनेता की शिमला से जुड़ी वो यादें, जब फिल्म शूटिंग के बीच पहाड़ों से बनाया था खास रिश्ता – Nana Patekar Shimla Memories Journey Film Shooting Snowfall

चश्मे से स्कैन होगा क्यूआर कोड: जियो के नए एआई स्मार्ट ग्लास से सिर्फ देखकर करें यूपीआई पेमेंट, जानें फीचर्स – Jio Ai Smart Glasses Upi Payment Live Translation Unveiled At Imc 2026 Features

ईरान के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी?:डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को तैयार रहने का आदेश, अमेरिका के निशाने पर क्या? – Us Preparing For Major Attack On Iran President Trump Orders Military To Be Ready Nuclear Sites In Crosshairs

Leave a Comment