लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Neet-ug 2026 री-एग्जाम:21 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका और नए नियम – Neet-ug 2026 Re-exam: Admit Cards Released For The June 21 Exam; Check How To Download And The New Rules

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी  2026 की पुनर्परीक्षा (री-एग्जाम) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को री-एग्जाम में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां सबसे ऊपर दिए गए ‘एडमिट कार्ड फॉर  नीट (यूजी)’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ‘एडमिट कार्ड फॉर  नीट (यूजी) – 2026 पुनर्परीक्षा’ विकल्प चुनना होगा। फिर आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

 

यह भी पढ़ें- Re-NEET UG 2026 Exam: री-नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह फर्जी, PIB फैक्ट चेक ने बताई सच्चाई

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले बैंक खाता जांचने की अपील

एनटीए ने उम्मीदवारों से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अपने बैंक खाते की जानकारी की जांच करने की अपील भी की है। एजेंसी ने बताया कि कई छात्रों ने पहले बैंक खाते की गलत या अधूरी जानकारी दी थी, जिसके कारण फीस रिफंड में दिक्कत आ सकती है। ऐसे छात्रों के लिए बैंक अकाउंट की पुष्टि और सुधार करने की विशेष विंडो खोली गई है, ताकि रिफंड सही खाते में भेजा जा सके।

पेपर लीक के बाद छात्रों के लिए जोड़ी गई कई सुविधाएं

गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित मूल नीट-यूजी 2026 परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था। जांच में सामने आया था कि प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले कुछ उम्मीदवारों तक पहुंच गया था। इसके बाद दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। री-एग्जाम को लेकर एनटीए ने कुछ नए और छात्र-हितैषी नियम भी लागू किए हैं। परीक्षा अब दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक एक ही पाली में होगी। परीक्षा अवधि में 15 मिनट अतिरिक्त जोड़े गए हैं, ताकि उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर और अन्य औपचारिकताएं आराम से पूरी की जा सकें।

यह भी पढ़ें- Hyderabad: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हैदराबाद में CJP का प्रदर्शन, सोनम वांगचुक भी शामिल हुए

रफ वर्क के लिए पन्नों की संख्या भी बढ़ाई गई

इसके अलावा प्रश्नपत्र पुस्तिका में रफ वर्क के लिए पन्नों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अब छात्रों को कुल चार अतिरिक्त पेज मिलेंगे। इनमें दो पेज शुरुआत में और दो पेज अंत में दिए जाएंगे। यह व्यवस्था विशेष रूप से बाएं हाथ से लिखने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों से आत्मविश्वास बनाए रखने और पूरी लगन के साथ परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है। एनटीए का कहना है कि नए उपायों से परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और छात्र-अनुकूल बनेगी।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध:हूतियों ने सऊदी के साथ आने वाले देशों को दी चेतावनी, क्या-क्या कहा? – Yemen Houthis Warn Saudi Allies Civil War

आईआईटी बॉम्बे छात्र खुदकुशी मामला:प्रोफेसर दूल्ला के समर्थन में फैकल्टी फोरम, छवि खराब करने के प्रयास का आरोप – Iit Bombay Student Suicide Row Faculty Forum Backs Prof Dulla Alleges Attempt To Tarnish Image Know Details

हनुमान अंश:नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी फिल्म, निर्माता ने बताया कैसी थी प्रतिक्रिया – Neem Karoli Babas Daughter Girija Ji Watched Hanuman Ansh 15 Times Each Time She Cried

अनाधिकारिक वनडे:भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया-ए को चार विकेट से हराया, तेजल-अनुष्का के बीच शतकीय साझेदारी – India A Women Vs Australia A Women 1st Unofficial Odi Match Highlights Scorecard Key Moments

यूपी पुलिस का कारनामा:डीजल चोरी कर पेट्रोल पंप पर बेचते थे, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने लिया कड़ा एक्शन – Up 112 Police Personnel Seen Stealing Diesel In Bareilly Two Suspended

यूपी:प्रदेश में होगी 7600 होमगार्डों की भर्ती, 41424 होमगार्ड की भर्ती के बाद भी रिक्त पद शेष; जानिए डिटेल – Up: 7,600 Home Guards Will Be Recruited In The State, But Even After The Recruitment Of 41,424 Home Guards, V

Leave a Comment