लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Navjot Kaur Sidhu:कांग्रेस से निष्कासन के बाद भाजपा से भी नहीं बात, नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी – Navjot Kaur Sidhu After Expulsion From The Congress And No Talks With The Bjp Either Has Formed A New Party

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पूर्व विधायक पत्नी नवजोत कौर ने अपने नए सियासी संगठन ‘ भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ का एलान कर दिया है। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू की यह नई सियासी पारी है। हालांकि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू अभी औपचारिक रूप से कांग्रेस में ही हैं। अमृतसर ईस्ट से विधायक रहीं नवजोत कौर सिद्धू 

उस वक्त कांग्रेस नेतृत्व के निशाने पर आईं थी जब उन्होंने कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के लिए 500 करोड़ रुपए दिए जाने का दावा किया था। उनके इस बयान के बाद असहज हुए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पहले पार्टी से निलंबित किया और फिर निष्कासित कर दिया था।

उसके बाद नवजोत कौर  ने भारतीय जनता पार्टी से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की मगर भाजपा ने भी उन्हें कोई तरजीह नहीं दी। उनके पति नवजोत सिद्धू ने भी राहुल गांधी से मिलने के लिए कई बार समय मांगा मगर उन्हें भी समय नहीं मिल पाया। अंततः अब नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी अलग पार्टी बनाने का फैसला कर लिया है। सोमवार देर रात्रि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपनी नई सियासी पार्टी की घोषणा की।

नए दल की घोषणा करते हुए नवजोत कौर ने कहा कि उन्होंने मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व के कामकाज का गहराई से मूल्यांकन करने के बाद एक राष्ट्रीय स्तर पर नया विकल्प तैयार करने की दिशा में काम किया गया है। उनका उद्देश्य देश और लोगों की सेवा करना है व जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। उन्होंने अपने संदेश में आध्यात्मिक सोच और ‘सत्य व प्रेम’ के मार्ग पर चलने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर हर राज्य में न्याय, शांति और सेवा के लक्ष्य के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य को उसकी ‘पुरानी पहचान’ दिलाने के लिए काम करेगी, जहां प्रेम, साझा संस्कृति, न्याय और स्वतंत्रता की भावना हो। उन्होंने जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा सरकार देने की बात भी दोहराई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shabana Azmi:cjp प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी को आया अस्थमा अटैक, कहा- ‘आंसू गैस की वजह से बिगड़ी तबीयत’ – Shabana Azmi Suffered An Asthma Attack During The Cjp Protest Saying Her Health Deteriorated Due To Tear Gas

Opposition Protest Live:’संसद में जो हो रहा वो अलोकतांत्रिक है’, प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना – Opposition Mps Protest Live Makar Dwar Parliament Demand Dharmendra Pradhan Resignation Bjp Govt Reaction

Bihar Vidhan Sabha Live:किस बात पर भड़की मीडिया? स्ट्रीट लाइट पर हंगामा, विधानसभा में आज 13 विधेयक पेश हो रहे – Bihar Assembly Session Live Bill To Be Introduced Today Opposition Protest Updates In Hindi

Mp Assembly Session Live:मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, फसलों के नुकसान पर कांग्रेस ने पूछा सवाल – Mp Assembly Monsoon Session Live Discussion On Supplementary Budget And Several Bills Congress Protests Over

Aaj Ka Shabd Nisseem Shailendra Ki Kavita Jis Or Karo Sanket Matra – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:निस्सीम और शैलेन्द्र की कविता

कई के सिर फूटे, हाथ-पैर टूटे:संसद मार्च के घायलों की दर्दनाक कहानी, एक छात्रा Icu में एडमिट; जानें कौन है वो? – Stories Of Injured In Parliament March One Female Student Admitted To Icu

Leave a Comment