लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mp Weather Today:एमपी में डबल अटैक वाला मौसम, 46 जिलों में लू का असर, कई इलाकों में आंधी-बारिश बनेगी मुसीबत – Mp Weather Today: Double Whammy Weather In Mp—heatwave Grips 46 Districts, While Storms And Rain Spell Trouble

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मध्यप्रदेश में नौतपा के बीच मौसम ने दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है। एक ओर प्रदेश के 46 जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों में आंधी और बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रदेश के बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र इस समय सबसे ज्यादा तप रहे हैं। खजुराहो और नौगांव पिछले 10 दिनों से लगातार प्रदेश के सबसे गर्म शहर बने हुए हैं। बुधवार को दोनों जगह अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 18 मई से ही इन इलाकों में तापमान लगातार 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

16 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार

गर्मी की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के 16 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ। दतिया में 45.7 डिग्री, रीवा में 45.4 डिग्री, दमोह में 45.2 डिग्री और राजगढ़-टीकमगढ़ में 45 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर जैसे बड़े शहर भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे।

नौतपा में बदला ट्रेंड, गर्मी के साथ बरसेंगे बादल

इस बार नौतपा सिर्फ तपिश तक सीमित नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर भी शुरू हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 29 से 31 मई के बीच कई जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी ऐसे जिले हैं जहां दिन में लू चलेगी, लेकिन शाम को तेज हवा और बारिश राहत दे सकती है।

यह भी पढ़ें-स्वच्छता में MP ने मारी बाजी, सिटीजन फीडबैक में पूरे देश में नंबर-1 बना मध्यप्रदेश

इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

मौसम विभाग ने निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं सागर, दमोह, कटनी, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली समेत 10 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रायसेन, विदिशा, मुरैना और जबलपुर समेत 32 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

31 मई तक राहत के संकेत

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन लू का असर पूरी तरह खत्म होने के आसार फिलहाल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें-भोपाल मंडल के रेलवे स्टेशनों पर लगेगा हाईटेक सुरक्षा कवच, 44 करोड़ से 17 स्टेशन होंगे पूरी तरह मॉडर्न

स्वास्थ्य विभाग और मौसम वैज्ञानिकों की सलाह

विशेषज्ञों ने दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आईसीसी:जिम्बाब्वे के टावेंगवा मुखुहलानी बने नए उपाध्यक्ष,  इमरान ख्वाजा की ली जगह; अध्यक्ष जय शाह ने दी बधाई – Zimbabwe’s Tavengwa Mukuhlani Named As The New Deputy Chairperson Of Icc Succeeds Imran Khwaja

टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन होंगे महंगे:कंपनी एक अक्तूबर से बढ़ाएगी कीमतें, जानें डिटेल्स – Tata Motors To Hike Commercial Vehicle Prices By Up To 1 Per Cent From October 1 2026

क्यों नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़? नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, विश्व मौसम एट्रिब्यूशन ने दी चेतावनी – Nepal Floods Climate Change Played Role In Disaster, Study Finds

कौन हैं भीलवाड़ा की निर्विरोध महापौर?:एमए इतिहास की पढ़ाई से मेयर की कुर्सी तक ऐसे पहुंचीं, रच दिया इतिहास – Jaswant Kanwar Elected As Bhilwara Municipal Corporation From Ma In History To Mayor’s Chair Full Details

यूपी होमगार्ड पीईटी:छह केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए बदला रिपोर्टिंग समय, क्या है नई टाइमिंग? जानें यहां – Up Home Guard Pet: Reporting Time Changed For Candidates At Six Centres

बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता:शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल – Asim-mondal-akash-maoist-leader-arrested-kolkata-stf-patashpur-west-bengal-cpi-maoist

Leave a Comment