लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mothers Day 2026 live: सनी देओल ने मां संग बिताए पलों की झलक की शेयर, संजय दत्त ने दिखाए अनसीन पल, मदर्स डे पर एक्टर्स ने शेयर की पोस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘मदर्स डे’ 2026 आम से खास तक सभी अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर्स ने भी अपनी मां के लिए खास पोस्ट किए हैं. संजय दत्त से लेकर सनी देओल तक ने अपनी मां के साथ बिताए स्पेशल मोमेंट्स शेयर किए. आइए नजर डालते हैं उन पोस्ट पर.

सनी देओल ने शेयर की खास पोस्ट
सनी देओल ने पोस्ट में अपनी मां के साथ बिताए पल शेयर किए. किसी फोटो में वो मां को गले लगाते दिख रहे हैं. किसी में वो मां के साथ पहाड़ों पर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा- लव यू मां.

संजय दत्त ने भी शेयर की अनसीन पिक्स
संजय दत्त ने लिखा- मम्मा. मैं आपको बहुत मिस करता हूं. काश आप मेरे साथ होती. आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है. लव यू. एक तस्वीर में संजय अपनी मां की गोद में बैठे हैं. वहीं दूसरे फोटो में संजय और उनकी बहनें मां के साथ पोज दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने पोस्ट कर लिखा, ‘मां सिर्फ जन्म नहीं देती. वो हमें हर दिन थोड़ा-थोड़ा बनाती है. अपने हिस्से की नींद, खुशियां, इच्छाएं और कभी-कभी पूरा जीवन तक चुपचाप हमारे नाम कर देती है. जब दुनिया हमें समझने में देर लगाती है, मां बिना बोले हमारी खामोशी भी पढ़ लेती है. उसकी दुआओं में इतनी ताकत होती है कि टूटा हुआ इंसान भी फिर से खड़ा हो जाता है. ज़िंदगी में अगर कोई रिश्ता पूरी तरह निस्वार्थ है, तो वो ‘मां’ है. आज मदर्स डे पर दुनिया की हर मां को प्रणाम और नमन. और अपनी मां को. जिनकी वजह से हम हैं, मुस्कुरा रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं. जय माता की.’

ये भी पढ़ें- Sonam Kapoor Son Name: सोनम कपूर ने रिवील किया दूसरे बेटे का नाम, जानें क्या होता है मतलब, शेयर की फुल फैमिली फोटो

अनुपम ने अपनी मां के कई वीडियोज शेयर किए, जिनमें वो हंसती दिख रही हैं. इसी के साथ उन्होंने मदर्ड डे पर अपनी मां के साथ स्पेशल वीडियो बनाया.

रकुल प्रीत सिंह ने शेयर किया वीडियो
रकुल प्रीत सिंह ने अपनी मां और सास को ‘मदर्स डे’ विश किया, उन्होंने लिखा, ‘मेरी मां और मेरी सास को ‘मदर्स डे’ की शुभकामनाएं. एक ने मुझे जीवन दिया तो दूसरी ने मुझे एक और प्यारा-सा परिवार दिया, जिसे मैं अपना कह सकती हूं. आप दोनों के बिना शर्त प्यार, आपके मार्गदर्शन और हर पल इतनी हिम्मत और गरिमा के साथ हमारे साथ खड़े रहने के लिए, आप दोनों का बहुत-बहुत धन्यवाद. प्यार करने और जिनसे प्रेरणा लेने के लिए दो मांओं का होना, सचमुच ज़िंदगी के सबसे बड़े आशीर्वादों में से एक है.’





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने मारी बाजी, ‘धमाल 4’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें- वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों का हाल

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Fact Check: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई

सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की ‘3 इडियट्स’, जानिए रिलीज डेट

रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश

Leave a Comment