लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Monsoon Session:20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, तीन सप्ताह तक चलने की संभावना – Monsoon Session Of Parliament Is Likely To Commence From July 20 And Is Expected To Go On For Three Weeks

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है। अधिकारियों के अनुसार, इसके लगभग तीन सप्ताह तक चलने की संभावना है। हालांकि, संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) ने अभी इस संबंध में अंतिम फैसला नहीं लिया है।

आमतौर पर मानसून और शीतकालीन सत्र में 20 बैठकें होती हैं और ये चार सप्ताह तक चलते हैं। हालांकि, इससे पहले कम अवधि के सत्र भी आयोजित किए जा चुके हैं। यह मानसून सत्र पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में सत्तारूढ़ भाजपा की जीत के बाद आयोजित होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: क्या मुश्किल में फंसेंगे सीएम विजय?: DMK का आरोप- तमिलनाडु की कैबिनेट बैठकों में शामिल हुए CM के करीबी लोग

इन मुद्दों पर संसद में बढ़ेगी तकरार

आगामी सत्र में तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत का मुद्दा भी देखने को मिल सकता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष तृणमूल कांग्रेस के 20 और शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों की अलग समूह के रूप में मान्यता देने की मांग लंबित है। इस पर उनके फैसले का इंतजार है। वहीं, राज्यसभा में नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित सांसदों के शपथ लेने के बाद सदन में राजनीतिक समीकरण सत्तारूढ़ एनडीए के पक्ष में और मजबूत हुए हैं।

पिछला संसद सत्र सरकार के लिए निराशाजनक रहा था। लोकसभा में वह संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका, जिसके जरिए वर्ष 2029 से विधानमंडलों में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव था।

ये भी पढ़ें: भारत में क्यों ज्यादा नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?: पूर्व राजदूत का खुलासा, सरकार की कूटनीति पर कही ये बात

क्या परिसीमन बिल फिर से होगा पेश?

सरकार अब इस विधेयक का नया मसौदा तैयार कर रही है। इसमें सभी राज्यों की लोकसभा सीटों में समान रूप से 50 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। जनसंख्या के आधार पर लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का मुद्दा लंबे समय से दक्षिण भारत के राजनीतिक दलों की प्रमुख चिंताओं में शामिल रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sanae Takaichi India Visit:आज से भारत दौरे पर जापान की Pm सनाए ताकाइची, कल प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात – Boosting Economic Security Set To Be Focus Of Japanese Pm Takaichi’s India Visit

Amarnath Yatra:टोकन के लिए तवी रिवर फ्रंट पर उमड़ी भीड़, पुलिस के लाठी चार्ज में 50 घायल; भड़के श्रद्धालु – Amarnath Yatra: Crowd Surges At Tawi Riverfront For Tokens; 50 Injured In Police Lathi-charge.

Cote D’ivoire Vs Norway:हालंद का गोल बना निर्णायक, आइवरी कोस्ट को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा नॉर्वे – Fifa World Cup 2026 Cote D’ivoire Vs Norway Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos

Bangladesh:ढाका में अज्ञात लोगों ने हिंदू छात्र को बंधक बनाया, की मारपीट; फिरौती वसूलने के बाद सड़क पर फेंका – Hindu Student Held Captive, Assaulted By Unidentified Persons In Bangladesh

राम मंदिर चढ़ावा विवाद:बैंक खातों में मिले हैसियत से अधिक रकम के ट्रांजेक्शन, मकान-प्लॉट और हॉस्टल मिले – Ram Mandir Donation Controversy: Transactions Exceeding Known Financial Standing Found In Bank Accounts

ट्रंप बनाम सुप्रीम कोर्ट:जन्मसिद्ध नागरिकता से टैरिफ तक, Us राष्ट्रपति के किन फैसलों पर अदालत ने लगाई रोक? – Us Birthright Citizenship To Tariffs Donald Trump Supreme Court Legal Setbacks

Leave a Comment