लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mi Vs Srh Highlights:हैदराबाद ने मुंबई को छह विकेट से हराया, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक – Mi Vs Srh Live Cricket Score Mumbai Indians Vs Sunrisers Hyderabad Ipl 2026 41st Match Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

11:37 PM, 29-Apr-2026

हैदराबाद ने मुंबई को हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने रेयान रिकेल्टन की नाबाद शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए ट्रेविस हेड ने 76 और हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 65 रन बनाए। 

 

11:24 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: हैदराबाद को चौथा झटका

हैदराबाद को चौथा झटका बोल्ट ने दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी को अपना शिकार बनाया। इससे पहले क्लासेन ने अर्धशतक जड़ा। फिलहाल वह क्रीज पर डटे हैं और उनका साथ देने सलिल अरोड़ा आए हैं।

10:46 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: हैदराबाद को तीसरा झटका

हैदराबाद को तीसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने ट्रेविस हेड को विल जैक्स के हाथों कैच कराया। वह 30 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। अब क्लासेन का साथ देने नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 134 रन है।

10:39 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: ईशान किशन भी आउट

हैदराबाद को दूसरा झटका भी गजनफर ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए और पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे। अब ट्रेविस हेड का साथ देने हेनरिक क्लासेन आए हैं।

10:37 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: अर्धशतक से चूके अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा अर्धशतक से चूक गए। उन्हें गजनफर ने बोल्ट के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंदों में 45 रन बनाकर लौटे। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी निभाई। अब हेड का साथ देने ईशान किशन आए हैं।

10:26 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: ट्रेविस हेड का 20 गेंदों में अर्धशतक

ट्रेविस हेड ने 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अभिषेक शर्मा भी फिफ्टी के करीब पहुंच गए हैं। 

09:54 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू

हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं।

09:35 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: मुंबई ने 243/5 रन बनाए

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 244 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने रेयान रिकेल्टन की 123 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन बनाए। 

09:19 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: मुंबई को चौथा झटका

मुंबई को चौथा झटका साकिब हुसैन ने दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को क्लासेन के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। अब रेयान रिकेल्टन का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

08:56 PM, 29-Apr-2026

MI vs SRH Live Score: रेयान रिकेल्टन का 44 गेंदों में शतक

मुंबई के विस्फोटक ओपनर रेयान रिकेल्टन ने 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। फिलहाल उनका साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई ने तीन विकेट पर 180 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jharkhand News:तिरंगा यात्रा से रोके गए देवेंद्र महतो! अस्पताल के बाहर पुलिस तैनाती पर उठे सवाल, बढ़ा तनाव – Jharkhand Devendra Nath Mahto Stopped Tricolour Yatra Jpsc Jssc Student Protest Hemant Soren

जश्न-ए-आजादी:अब जेन-जी का जमाना, भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी, बड़े अवसरों के साथ चुनौतियां भी – Celebrating Freedom In Gen Z Era India Has Largest Youth Population In World Big Opportunities And Challenges

Tunnel Accident:एक और शव बरामद, फंसे दो लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी, सीएम ने कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं – Chamoli Tunnel Landslide Pipalkoti Rescue Operation Underway For Two People Trapped In Thdc Tunnel

80वां स्वतंत्रता दिवस:’लाल किले से हर चीज का श्रेय लेते हैं’, Pm के भाषण पर खरगे ने साधा निशाना; क्या कहा? – “from Red Fort, Pm Claims Credit For Everything”: Mallikarjun Kharge Slams Bjp On 80th Independence Day

Trisha:तृषा ने कन्फर्म किया विजय के साथ रिश्ता? परिवार का हिस्सा बनकर इस कार्यक्रम में पहुंचीं; वीडियो वायरल – Trisha Krishnan Attended 80th Independence Day Celebrations With Tamil Nadu Cm Vijay Parents Video Viral

अरुणाचल में आसमान से आफत:लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, चार की मौत; सेना के पांच जवान लापता – Four People Died And Five Army Soldiers Went Missing Following Landslides And Flash Floods Arunachal Pradesh

Leave a Comment