लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Melodi Moment! पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी, Video हो गया वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की है, जिसका वीडियो खुद इटली की पीएम ने एक्स पर शेयर किया है. पीएम मोदी की ओर से दिए गए इस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

जॉर्जिया मेलोनी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह कह रही हैं, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे बहुत अच्छा गिफ्ट दिया है, जो कि बहुत ही अच्छी टॉफी है.’ इसके बाद पीएम मोदी खुद ही कहते हैं- मेलोडी. जिसके बाद दोनों नेता खुलकर हंसते हैं. 

पीएम मोदी ने इससे पहले जॉर्जिया मेलोनी से डिनर के दौरान मुलाकात की, जिसके बाद दोनों नेताओं ने कोलेसियम का दौरा किया. पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी एक ही कार में बैठकर यात्रा की यानी एक बार फिर पीएम मोदी ने इटली से संबंध मजबूत करने के लिए कार डिप्लोमेसी अपनाई.

ये भी पढ़ें- ‘स्वागत है मेरे दोस्त’, पीएम मोदी के ईटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ये सेल्फी

पीएम मोदी ने एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, ‘रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद हमने प्रतिष्ठित कोलोसियम का दौरा किया. हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए. आज की हमारी वार्ता के लिए उत्सुक हूं, जिसमें हम भारत-इटली मित्रता को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे.’

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने पीएम मोदी का रोम में स्वागत करते हुए उन्हें माई फ्रैंड कहा. मेलोनी ने एक्स पर ऐतिहासिक कोलोसियम स्टैंड से पीएम मोदी के साथ एक फोटो पोस्ट कर कहा, ‘रोम में आपका स्वागत है, माई फ्रैंड.’

ये भी पढ़ें- PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार Helle Lyng का बड़ा दावा- Meta ने सस्पेंड किए Insta, Facebook अकाउंट


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोस्त ‘रूस’ के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- ‘भारतीयों की जान खतरे में डालना…’

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- ‘पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज’

Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन

शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले – ‘इजरायल के PM को…’

Leave a Comment