- नकली उत्पादों से ब्रांड छवि और ग्राहक विश्वास को नुकसान।
Meesho Shopping Alert: आज के डिजिटल दौर में काफी काम घर बैठे भी हो जाते हैं. अगर किसी को शॉपिंग करना पसंद है तो जरूरी नहीं है कि बाहर जाकर ही खरीदारी की जाए, बल्कि ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की मदद से ऑनलाइन शॉपिंग की जा सकती है. आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं, क्योंकि लगभग हर सामान ऑनलाइन मिल जाता है, किफायती दाम पर मिलता है और पसंद या फिर किसी तरह की दिक्कत होने पर उसे रिटर्न भी किया जा सकता है.
ऐसे में अगर आप भी Meesho जैसे प्लेटफॉर्म से स्किनकेयर या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स खरीदते हैं तो यह खबर आपके काम की है. दिल्ली हाई कोर्ट ने Meesho पर बिक रहे सन फार्मास्युटिकल्स के कथित नकली सनस्क्रीन प्रोडक्ट्स की लिस्टिंग हटाने का आदेश दिया है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सन फार्मास्युटिकल्स ने कोर्ट में बताया कि Meesho पर उसके ब्रांड के नाम से कुछ सनस्क्रीन बेची जा रही थी, लेकिन कंपनी का असली प्रोडक्ट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ही नहीं है. कंपनी के मुताबिक,’ Belo Photostable’ और Photostable Gold के नाम से इस प्लेटफॉर्म पर कथित नकली प्रोडक्ट्स ग्राहकों को बेचा जा रहा था. इतना ही नहीं बल्कि, कंपनी ने ऐसे और भी कई सारे ऑनलाइन लिंक की जानकारी कोर्ट में दी, जो Meesho पर उसके नाम से नकली प्रोडक्ट्स लिस्टेड थे.
क्या Best before के बाद खाना जहर हो जाता है? FSSAI ने दूर किया कंफ्यूजन
कोर्ट ने Meesho को दिया सख्त आदेश
इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने Meesho को सख्त आदेश दिए, जिसमें कोर्ट ने कहा कि Meesho को लिस्ट में शामिल सभी URL हटाने होंगे. मामले पर सन फार्मास्युटिकल्स का कहना है कि अगर इस तरह नकली प्रोडक्ट्स बेचे जाएंगे तो उससे कंपनी की छवि खराब हो सकती है. साथ ही ग्राहक को भरोसा कंपनी के असली प्रोडक्ट्स पर भी नहीं होगा.
ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए जरूरी बात
- अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो खरीदारी से पहले ही उस सामान की रेटिंग और रिव्यू जरूर देखें.
- साथ ही स्किनकेयर या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स खरीदते समय उसकी expiry date, Batch number और Manufactuter details जरूर चेक करें.
- अगर सामान काफी कम दाम पर मिल रहा है तो ऐसे सामान से सावधान रहें.
- अगर आपको सामान पर किसी तरह का कोई शक है तो तुरंत उस ब्रांड की ऑफिसियल वेबसाइट से प्रोडक्ट की डिटेल्स मिलाएं.
- सामान की डिलीवरी के बाद भी उसे अच्छे से चेक करें कि जो सामान आपने मंगवाया है वहीं आया है.
- अगर सामान नकली या खराब मिलता है तो उसे इस्तेमाल करने से बचें.
- साथ ही आप ऐसी स्थिति में शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
Ethanol Subsidy: एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?


