आपूर्ति विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद भी पीएनजी सुविधा का लाभ ले रहे उपभोक्ता एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर नहीं कर रहे हैं। इन उपभोक्ताओं पर अब कंपनियों की ओर से शिकंजा कसने जा रहा है। ऐसे सवा लाख उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शनों को निलंबित करने की तैयारी है। इसके बाद पीएनजी वाले उपभोक्ता एलपीजी का लाभ नहीं सकेंगे या उनको किसी एक सुविधा को चुनने का अधिकार होगा।
जिले में एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 12 लाख से अधिक है। पूर्ति विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, करीब सवा लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जो एलपीजी और पीएनजी दोनों सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। जबकि, पश्चिमी एशिया में युद्ध की स्थिति के बीच शासन ने भी आदेश जारी कर कहा था कि ऐसे उपभोक्ता जिनके पास पीएनजी की सुविधा है, वह अपने एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर कर दे।


