- इंडेक्स फंड्स ने भी लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दिया है।
LIC Mutual Fund: आज की बढ़ती महंगाई को देखते हुए लोग इंवेस्टमेंट करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, ताकि उनका और उनके परिवार का फ्यूचर सिक्योर हो सके, लेकिन इन्वेस्टमेंट कही भी नहीं किया जा सकता. इसके लिए हमें सही जानकारी का होना जरूरी है. ऐसे में अगर आप म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने का प्लान बना रहे हैं तो LIC Mutual Fund की कुछ स्कीमें आपके लिए अच्छे ऑप्शन साबित हो सकती है.
LIC Mutual Fund की स्थापना 20 अप्रैल 1994 को हुई थी और इसे भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने प्रायोजित किया है. AMFI के मुताबिक, इसकी ट्रस्टी कंपनी LIC Mutual Fund Trustee Private Ltd. है, जबकि LIC Mutual Fund Asset Management Limited इसकी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है.
एर्गोनोमिक सीटें-बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स, शताब्दी-जन शताब्दी रेल का नया अवतार, क्या बढ़ेगा किराया?
बता दें कि LIC Mutual Fund डेट और इक्विटी दोनों कैटेगरी में कई स्कीमें चलाता है. अब जानते हैं उन टॉप 5 स्कीमों के बारे में जिन्होंने लंबी अवधि शानदार रिटर्न दिया है.
1. LIC MF इंफ्रास्ट्रक्चर फंड
यह स्कीम पिछले 10 सालों में औसतन 18.51 प्रतिशत सालान रिटर्न दे चुकी है. इसका NAV 60.08 रुपये है. अगर किसी इन्वेस्टर ने इसमें 10 हजार मासिक SIP की होती तो 10 साल में उसका फंड लगभग 34.73 लाख हो जाता.
जरूरी जानकारी
- कुल एसेट: ₹905 करोड़
- एक्सपेंस रेशियो: 1.01 प्रतिशत
- बेंचमार्क: NIFTY Infrastructure TRI
- न्यूनतम इन्वेस्ट: 5 हजार रुपये
- न्यूनतम SIP: 200 रुपये
2. LIC MF लार्ज और मिड कैप फंड
इस स्कीम ने पिछले 10 साल में 16.18 प्रतिशत सालाना रिटर्न दिया है. इसका NAV 43.11 रुपये है. यानी 10 हजार की मासिक SIP से 10 साल में करीब 29.98 लाख का फंड तैयार हुआ.
जरूरी जानकारी
- कुल एसेट्स: ₹2,710 करोड़
- एक्सपेंस रेशियो: 0.90 प्रतिशत
- बेंचमार्क: NIFTY Large Midcap 250 TRI
- न्यूनतम इन्वेस्ट: 5 हजार रुपये
- न्यूनतम SIP: 200 रुपये
3.LIC एमएफ निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स फंड
अगर बात करें इस स्कीम की तो इसने पिछले 10 सालों में 14.41 प्रतिशत सालाना रिटर्न दिया है. इसका NAV 57.62 रुपये है. यानी 10 हजार की SIP से 10 साल में लगभग 26.87 लाख का फंड तैयार हुआ.
जरूरी जानकारी
- कुल एसेट्स: 90 करोड़ रुपये
- एक्सपेंस रेशियो: 0.38प्रतिशत
- बेंचमार्क: NIFTY Next 50 TRI
- न्यूनतम इन्वेस्ट: 5 हजार रुपये
- न्यूनतम SIP: ₹200
4. LIC एमएफ निफ्टी 100 ETF
यह स्कीम पिछले 10 सालों में 13.10 प्रतिशत सालाना रिटर्न दे चुकी है और इसका NAV 271.98 है. मतलब साफ है 10 हजार की SIP से 10 साल में लगभग 24.81 लाख का फंड तैयार हुआ.
जरूरी जानकारी
- कुल एसेट्स: ₹668 करोड़
- एक्सपेंस रेशियो: 0.28प्रतिशत
- बेंचमार्क: Nifty 100 TRI
- न्यूनतम इन्वेस्ट: 5 हजार रुपये
5. LIC एमएफ निफ्टी 50 ईटीएफ
इस स्कीम ने पिछले 10 सालों में 13.05 प्रतिशत सालाना रिटर्न दिया है. इसका NAV 267.46 रुपये है. यानी 10 हजार मासिक SIP से 10 साल में लगभग 24.74 लाख का फंड बना.
जरूरी जानकारी
- कुल एसेट्स: ₹799 करोड़
- एक्सपेंस रेशियो: 0.06 प्रतिशत
- बेंचमार्क: Nifty 50 TRI
- न्यूनतम इन्वेस्ट: 5 हजार रुपये
लंबी अवधी के इन्वेस्टर्स के लिए ये स्कीमें अच्छे रिटर्न का ऑप्शन बन सकती है.


