Kunal Kamra Net Worth: मशहूर स्टेंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा अपनी कॉमेडी से ज्यादा अपने कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स केलिए पहचाने जाते हैं. हाल ही में कुणाल दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे अनशन में सोनम वांगचुक का समर्थन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सोनम का समर्थन करते हुए सरकार को करारा तंज कसा है. जिसके बाद से वो एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. इसी बीच कई लोग सोशल मीडिया पर उनकी नेट वर्थ के बारे में भी बात कर रहे हैं. तो आइये जानते हैं कितना कमाते हैं कुणाल कामरा?
कौन हैं कुणाल कामरा?
कुणाल कामरा एक मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर हैं. उन्होंने साल 2013 से स्टैंडअप कॉमेडी का सफर शुरू किया. जिसके बाद साल 2017 में अपना पहला यूट्यूब चैनल शुरू किया. उन्होंने ‘शट अप कुणाल’ (Shut Up Kunal) नाम से एक कॉमेडी शो शुरू किया. इस शो ने उन्हें लोगों के बीच मशहूर कर दिया और उन्होंने शोहरत की बुलंदियों को छूना शुरू कर दिया. इस यूट्यूब शो में उन्होंने कई बड़ी हस्तियों का इंटरव्यू भी किया जिसमें जाने-माने पत्रकार रवीश कुमार, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, MIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, उमर खालिद, कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: किस वेतन आयोग में कर्मचारियों की हुई थी सबसे कम वेतन वृद्धि, कितने बढ़े थे पैसे?
कितना कमाते हैं कुणाल कामरा?
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कुणाल YouTube और सोशल मीडिया से कमाई करते हैं. वो हर शो के लिए 12 लाख से 15 लाख रुपये तक कमाते हैं. हालांकि कुणाल कामरा की नेट वर्थ का सटीक आंकड़ा ऑफिशियली कभी भी सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सालाना नेटवर्थ 1 करोड़ से 6 करोड़ के बीच होने का अनुमान है.
सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोअर्स
कुणाल कामरा के सोशल मीडिया पर बहुत सारे फॉलोअर्स हैं. उनके YouTube चैनल पर 3.46 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन (खबर लिखे जाने तक) फॉलोअर्स हैं. तो वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर भी उनके 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
बता दें कि कुणाल कामरा कॉमेडी से भी ज्यादा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं. वो अक्सर सरकार के खिलाफ खड़े हुए नजर आते हैं. उनके नाम के साथ ही उनके विवाद लोगों के जेहन में सबसे पहले आते हैं. ऐसे में एक बार फिर से जंतर- मंतर पर उनकी आमद कई विवादों को जन्म दे गई है.
ये भी पढ़ें: Saving Tips: पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स


