लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Kumar Sanu 69 Birthday Check Out These 10 Romantic Songs Of Melody King – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कुमार सानू के गानों का खुमार कुछ ऐसा है जो किसी भी एक जेनरेशन तक सीमित नहीं रहा। आज भी कई दिल उनकी मखमली आवाज सुनकर धड़कते हैं। इस खबर में जानें कैसे केदारनाथ भट्टाचार्य बने कुमार सानू? साथ ही देखें उनके 10 मशहूर गानों की लिस्ट…




kumar sanu 69 birthday check out these 10 romantic songs of melody king

गजल सम्राट जगजीत सिंह के साथ कुमार सानू
– फोटो : सोशल मीडिया


पिता से ली संगीत की शिक्षा

गायक कुमार सानू का असल नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है। उनका जन्म 20 अक्टूबर 1957 को कोलकाता में हुआ था। पिता पशुपतिनाथ भट्टाचार्य खुद भी प्रसिद्ध संगीतकार और गायक थे। कहा जाता है की संगीत की प्रथम शिक्षा उन्होंने अपने पिता से ही ली थी।

किसने दिया नया नाम?

यूं तो बतौर प्लेबैक सिंगर सानू दा ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म ‘ये देश’ से की थी पर फिर 1989 में गजल सम्राट जगजीत सिंह ने उनकी मुलाकात मशहूर कंपोजर जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी से करवाई। उन्होंने ही केदारनाथ भट्टाचार्य को अपना नाम बदलकर कुमार सानू रखने की सलाह दी।

‘आशिकी’ से रातों-रात मिला फेम

इसके बाद 1990 में रिलीज हुई महेश भट्ट की म्यूजिकल फिल्म ‘आशिकी’ जिसने कुमार सानू को घर-घर में पहचान दिलाई। फिल्म का म्यूजिक एल्बम ऐसा हिट हुआ कि आज भी बॉलीवुड के सबसे सफल साउंडट्रैक में से एक माना जाता है। ‘अब तेरे बिन..’, ‘नजर के सामने..’, ‘धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना’ और ‘बस एक सनम चाहिए’ समेत फिल्म के लगभग सभी गानों को कुमार सानू ने आवाज दी और राेमांटिक प्लेबैक स्टाइल से अलग ही पहचान बनाई। 

90 के दशक में बनाई पहचान

इसके बाद 90 के दशक में रिलीज हुई ‘बाजीगर’, ‘परदेस’, ‘दीवाना’, ‘साजन’ और ‘1942: ए लव स्टोरी’ जैसी लगभग हर सुपरहिट फिल्म में सानू दा ने रोमांटिक गाने गाकर सबको अपना दीवाना बनाया।

  • 1993 में उन्होंने एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का भी रिकॉर्ड बनाया।
  • आज बीबीसी के टॉप 40 बॉलीवुड साउंडट्रैक की लिस्ट में भी उनके कई गाने शामिल हैं।
  • संगीत जगत में योगदान के लिए सानू दा को 2009 में पद्मश्री से भी नवाजा गया।

अब यहां देखें कुमार सानू के 10 यागादार गानों की लिस्ट…


kumar sanu 69 birthday check out these 10 romantic songs of melody king

फिल्म ‘आशिकी’
– फोटो : सोशल मीडिया


धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना

90 के दशक में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ के गानों के सुनने वाले दीवाने थे। फिल्म के हिट होने का मुख्य कारण फिल्म का एल्बम भी रहा। यह गाना राहुल रॉय और अनु अग्रवाल पर फिल्माया गया था। हालांकि इस फिल्म के सारे गाने काफी पॉपुलर हुए।


kumar sanu 69 birthday check out these 10 romantic songs of melody king

फिल्म ‘बाजीगर’
– फोटो : सोशल मीडिया


ये काली काली आंखें 

शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ का एक्टर को बादशाह बनाने में बड़ा हाथ हैं। इसी फिल्म का गाना ‘ये काली काली आंखें’ काफी पॉपुलर हिट गाना था। इस गाने में कुमार सानू के साथ अनु मलिक ने भी अपनी आवाज दी थी। यह गाना शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया था। 


kumar sanu 69 birthday check out these 10 romantic songs of melody king

फिल्म ‘दीवाना’
– फोटो : सोशल मीडिया


सोचेंगे तुम्हें प्यार करें के नहीं 

1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना’ का गाना ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार करें के नहीं’ कैसेट के दौर में जमकर मशहूर हुआ। गाने का म्यूजिक नदीम-श्रवण ने दिया था। इस रोमांटिक ट्रैक को ऋषि कपूर और दिव्या भारती पर फिल्माया गया था।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार:दो गोलियों की आवाज और खत्म हो गई दो जिंदगियां! सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद की जान ली – Danapur Double Murder Bihar Police Constable Kills Sister With Service Revolver Then Commits Suicide

बॉक्स ऑफिस:‘हनुमान अंश’ के चमत्कार से फिकी पड़ीं करीना-कुणाल की फिल्में, ‘मिर्जापुर द मूवी’ की गद्दी बरकरार – Hanuman Ansh Box Office Collection With Vibe And Daayra With Mirzapur The Movie

डीजल निर्यात पर रोक लगा सकता है अमेरिका:ट्रंप ने किया समर्थन, दुनिया भर में बढ़ सकती है ईंधन की कीमतें – Us May Ban Diesel Exports Trump Backs Move Fuel Prices Worldwide Could Rise

भारत के खिलाफ T20 सीरीज:न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित, सैंटनर संभालेंगे कमान; किसकी हुई वापसी, कौन बाहर? – New Zealand Announce 16-member T20i Squad For India Series, Mitchell Santner To Lead

ब्रिटेन के नए पीएम से मिले ट्रंप:दोनों देशों के रिश्तों को बताया बेहतर, चागोस द्वीप समझौते पर क्यों भड़के? – Trump Meets New Uk Pm Andy Burnham Calls Us-uk Ties Stronger Objects To Chagos Islands Deal

आजमगढ़ हत्याकांड:पत्नी, पंडितों और बेटे को मारने वाला शख्स आखिर पुलिस की गोली का ‘शिकार’; इलाके में सनसनी – Azamgarh Murder Case Accused Arvind Killed In Encounter Who Killed His Wife Priests And Son Shot Dead

Leave a Comment