लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

KL Rahul ने प्राइवेट तरीके से किया बर्थडे सेलिब्रेट, वाइफ अथिया शेट्टी संग दिखी क्यूट बॉन्डिंग, बोले-‘हर चीज के लिए ग्रेटफुल हूं’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


क्रिकेटर केएल राहुल ने अपनी वाइफ अथिया शेट्टी के संग बेहद ही प्राइवेट तरीके से अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. इस खास दिन की झलक क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दिखाई है. हाल ही में केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो किसी रेस्टोरेंट में अपने बर्थडे पर केक कटिंग करते हुए दिख रहे हैं.

वहीं, तस्वीर में अथिया अपने पति के बगल में आराम से बैठी हुई नजर आ रही हैं.इन तस्वीरों में केएल राहुल और अथिया का खास बॉन्ड देखने को मिल रहा है. तस्वीरों को शेयर करते हुए केएल राहुल ने कैप्शन में लिखा,’आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद.हर चीज के लिए आभारी हूं.’

इससे पहले शनिवार को अथिया शेट्टी ने अपने पति केएल राहुल के 34वें जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.साथ ही कई ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिसे पहले किसी ने नहीं देखी होगी.पोस्ट को शेयर करते हुए अथिया ने लिखा-मेरा अपना. एक्ट्रेस ने लिखा था-‘जन्मदिन मुबारक माय पर्सन, लव यू सो मच.’

ये भी पढ़ें:-अथिया शेट्टी का बॉलीवुड करियर रहा फ्लॉप, जानें अब क्या कर रही हैं, पति भी हैं करोड़ों के मालिक

अथिया ने जो तस्वीरें शेयर की थीं, उसमें उनकी शादी, वेकेशन और पेरेंट्स के रूप में नई जिंदगी की झलक देखने को मिली. उसमें से एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी तरह ज्यादा खींचा, जो कपल की शादी की थी. उस तस्वीर में अथिया अपने पति केएल राहुल को हग करती नजर आ रही थीं.

ये भी पढ़ें:-अपने पति केएल राहुल से कितनी अमीर हैं अथिया शेट्टी? दोनों की नेटवर्थ में है जमीन आसमान का अंतर

केएल राहुल और अथिया शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद खुश हैं. वहीं,क्रिकेट मैच में भी केएल राहुल इन दिनों काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. केएल राहुल की बात करें तो वो इन दिनों आईपीएल मैच में व्यस्त हैं.

उन्होंने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अर्धशतक लगाकर बेहद ही शानदार गेम खेला. बता दें केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट करने के बाद 23 जनवरी 2023 में शादी कर ली थी. वहीं, 24 मार्च 2025 में इस कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया.

ये भी पढ़ें:-क्या रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का आएगा तीसरा पार्ट? ‘जमील जमाली’ ने दिया अपडेट, बोले- ‘इसे दूसरे एक्टर्स के साथ…’





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment