लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Kirti Kulhari Birthday: पांच साल में ही टूटी शादी, अब इस एक्टर संग लड़ा रहीं इश्क, कुछ ऐसी रही कीर्ति कुल्हारी की लव लाइफ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने साल 2010 में आई फिल्म ‘खिचड़ी: द मूवी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. कीर्ति ‘इंदु सरकार’, ‘पिंक’, ‘मिशन मंगल’ और ‘उरी’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने ओटीटी पर भी अपनी अदाकारी का परचम लहराया है. प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ कीर्ति कुल्हारी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा रही हैं. आइए एक्ट्रेस के 41वें बर्थडे पर उनकी लव स्टोरी जानते हैं.

कीर्ति कुल्हारी ने 2016 में की थी शादी
कीर्ति कुल्हारी ने साल 2016 में एक्टर और मॉडल साहिल सहगल से शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई, जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई. धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. 

शादी के पांच साल बाद हुए अलग 
कीर्ति कुल्हारी ने अपनी फिल्म ‘पिंक’ की रिलीज से कुछ महीने पहले ही शादी की थी. हालांकि, उन्होंने लंबे समय तक इस बात को दुनिया से छिपा कर रखा था. हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई. करीब पांच साल साथ रहने के बाद कीर्ति और साहिल ने अलग होने का फैसला लिया. साल 2021 में कीर्ति ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने सेपरेशन का ऐलान किया था.

Kirti Kulhari Birthday: पांच साल में ही टूटी शादी, अब इस एक्टर संग लड़ा रहीं इश्क, कुछ ऐसी रही कीर्ति कुल्हारी की लव लाइफ

ये भी पढ़ें:- मैरिटल रेप पर पहली बार बोलीं कीर्ति कुल्हाड़ी- वैवाहिक जीवन में बंद दरवाजे के पीछे…

कानूनी तौर पर नहीं लिया तलाक
कीर्ति कुल्हारी ने नोट में लिखा था, ‘ये सिंपल नोट सभी को बताने के लिए है कि मेरे पति साहिल और मैंने अलग होने का फैसला किया है. कागजों पर नहीं, जीवन में. ये फैसला लेना मेरे लिए बहुत मुश्किल था. किसी के साथ नहीं होने का फैसला दर्द और चोट पहुंचाता है. ये आसान नहीं है. उन सभी लोगों के लिए जो सच में मेरी केयर करते हैं, मैं एक अच्छी जगह पर हूं और आशा करती हूं कि जो भी मेरे जीवन में मायने रखता है, वो भी हैं. मैं इस बारे में आगे कोई कमेंट नहीं करूंगी. अपवर्ड एंड ओनवर्ड … ऑलवेज.’

राजीव सिद्धार्थ को डेट कर रहीं कीर्ति कुल्हारी
साहिल सहगल से अलग होने के बाद कीर्ति कुल्हारी की जिंदगी में एक बार फिर प्यार की बहार आई. एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वो ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के स्टार राजीव सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं.

Kirti Kulhari Birthday: पांच साल में ही टूटी शादी, अब इस एक्टर संग लड़ा रहीं इश्क, कुछ ऐसी रही कीर्ति कुल्हारी की लव लाइफ

उन्होंने 2026 की शुरुआत में अपने रिश्ते को खुद ऑफिशियल किया था. इसके बाद से ही दोनों सुर्खियों में हैं. फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि कीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ ने वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ में साथ काम किया है. 

ये भी पढ़ें:- हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इरशाद कामिल के होमटाउन में शूट हुआ था ‘मैं वापस आऊंगा’ का ‘मस्कारा’ सॉन्ग, इम्तियाज अली ने खोले राज

अमिताभ के साथ शाम बिताना चाहती थीं रेखा, खूंखार विलेन से कर दी थी ऐसी डिमांड

अभिनेता वरुण धवन की पहचान का हो रहा था गलत इस्तेमाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अहम आदेश

खूबसूरती ही नहीं, एक्टिंग की भी महारथी हैं टॉप 7 सुपरस्टार्स की बेटियां, एक दे चुकीं इंडियन सिनेमा की दूसरी बड़ी हिट

Paresh Rawal Birthday: अपने ही बॉस की बेटी पर आ गया था दिल, फिर ‘मिस इंडिया’ को यूं किया प्रपोज, बेहद फिल्मी है परेश रावल की लव स्टोरी

हनी सिंह के 5 सबसे बेहतरीन गाने, हर कोई बन गया था ‘यो यो’ का दीवाना, एक को मिले 80 करोड़ व्यूज

Leave a Comment