एक अच्छे ओपनिंग वीकेंड के बाद, ‘जना नायकन’ की कमाई में वीकडेज में गिरावट जारी है. पहले सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद, इस बड़ी फिल्म की कमाई में मंगलवार को भी मंदी देखी गई. यहा तक कि सिंगल डिजिट में सिमट गई. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘जना नायकन’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
‘जना नायकन’ थलपति विजय की आखिरी फिल्म है, इसलिए इससे बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद थी. हालांकि अब तक वीक डेज में फिल्म की परफार्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. हैरानी की बात ये है कि ये बड़े बजट की तमिल पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म रिलीज के 6ठे दिन सिंगल डिजिट में सिमट गई. वहीं अब इसने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है और रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को इसकी कमाई में मंदी देखी जा रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो छठे दिन इसने 8 करोड़ कमाए थे.
- वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड़ रिपोर्ट के मुताबिक ‘जना नायकन’ ने रिलीज के 7वे दिन यानी बुधवार को 6.10 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ ‘जना नायकन’ की भारत में 7 दिनों की कुल कमाई 149.50 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-रिलीज से पहले ‘रामायण’ की हुई चांदी, इस कंपनी ने 75 करोड़ में किया म्यूजिक राइट्स का सौदा


‘जना नायकन’ विजय की टॉप 5 फिल्मों में करने वाली है एंट्री
‘जना नायकन’ की कमाई की रफ्तार बेशक धीमी पड़ गई है लेकिन ये लगातार नए-नए मील के पत्थर पार कर रही है. अब ये फिल्म थलपति की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री करने वाली है. दरअसल ये मास्टर के 153.93 करोड़ को मात देने से इंचभर दूर रह गई है. उम्मीद है कि फिल्म दूसरे गुरुवार यानी 8वें दिन ये उपलब्धि हासिल कर लेगी और ऐसा करते ही ‘जना नायकन’ भारत में थलपति विजय की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी.
ये हैं भारत में थलपति विजय की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में (कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक नेट कमाई)
| थलपति विजय की टॉप 10 फिल्में | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट कमाई) |
| लियो | 341.04 करोड़ |
| द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम | 252.71 करोड़ |
| वारिसु | 178.14 करोड़ |
| बिगिल | 171.26 करोड़ |
| मास्टर | 153.93 करोड़ |
| जना नायकन | 150 करोड़ (7 दिनों का कलेक्शन) |
| (सरकार | 141.75 करोड़ |
| बीस्ट | 130.25 करोड़ |
| मर्सल | 127.72 करोड़ (अनुमानित) |
| थेरी | 85 करोड़ (अनुमानित) |
‘जना नायकन’ में हटाए गए सीन फिर से जोड़े जाएंगे
चेन्नई में फिल्म की सक्सेस मीट के दौरान, डायरेक्टर एच. विनोथ ने बताया था कि रिलीज से पहले थिएटर में दिखाई गई फिल्म से छह सीन हटा दिए गए थेय उन्होंने घोषणा की कि अगले हफ्ते से ये हटाए गए सीन फिल्म में फिर से जोड़ दिए जाएंगे, जिससे दर्शकों को थिएटर में दोबारा जाने का एक और कारण मिलेगा.
‘जना नायकन’ के बारे में
‘जना नायकन’ फुल-टाइम पॉलिटिक्स में आने से पहले बड़े पर्दे पर विजय की आखिरी फिल्म है. इस फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण अहम भूमिकाओं में है.
ये भी पढ़ें:- ‘वो मुझे पिता नहीं मानती’, पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात

