लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jaipur New Cctv Footage In Amayra Case Raises Fresh Questions, Parents Seek Justice – Jaipur News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जयपुर के मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा अमायरा की मौत के करीब आठ महीने बाद एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मृतक छात्रा के परिजनों का दावा है कि करीब आठ मिनट के फुटेज में अमायरा कई बार अपनी क्लास टीचर से बात करने और मदद मांगने की कोशिश करती नजर आती है। वहीं, पुलिस का कहना है कि चार्जशीट जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही दाखिल की गई है।

परिजनों का दावा- वीडियो में बच्ची दिख रही है परेशान

अमायरा के परिवार के अनुसार, वीडियो की शुरुआत में वह सामान्य रूप से अपनी कक्षा में प्रवेश करती दिखाई देती है। इसके बाद अन्य छात्र भी कक्षा में पहुंचते हैं। कुछ देर बाद वह अपनी एक सहेली के साथ डांस क्लास में जाती है और सामान्य गतिविधियों में हिस्सा लेती है।

परिजनों का कहना है कि डांस क्लास से लौटने के बाद कक्षा का माहौल बदलता नजर आता है। उनका आरोप है कि कुछ छात्र डिजिटल स्लेट पर कुछ लिखकर अमायरा को दिखाते हैं, जबकि स्कूल में ऐसी स्लेट लाने की अनुमति नहीं थी। परिवार का दावा है कि इसके बाद बच्ची असहज और मानसिक रूप से परेशान दिखाई देती है।

‘कई बार शिक्षिका के पास गई, लेकिन बात नहीं सुनी गई’

परिजनों के मुताबिक, वीडियो में अमायरा कई बार अपनी सीट से उठकर क्लास टीचर के पास जाती है और उनसे बातचीत करती हुई दिखाई देती है। इसी दौरान एक अन्य छात्र भी शिक्षिका से अमायरा की ओर इशारा करते हुए कुछ कहता है। परिवार का आरोप है कि इसके बावजूद बच्ची की बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। वीडियो में वह दोबारा शिक्षिका के पास जाती है, लेकिन उसे वापस सीट पर भेज दिया जाता है। कुछ देर बाद वह फिर शिक्षिका से बात करने पहुंचती है और उसके बाद कक्षा से बाहर निकल जाती है।

सीसीटीवी में दिखा क्लास से बाहर निकलने का घटनाक्रम

परिजनों के अनुसार, फुटेज में अमायरा कक्षा से निकलकर कॉरिडोर के रास्ते तेजी से सीढ़ियों की ओर जाती दिखाई देती है। इसके बाद वह चौथी मंजिल तक पहुंचती है, जहां बाद में वह दर्दनाक घटना हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-  Bihar: बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में NDA की महाबैठक आज, CM आवास में विधायक-जिलाध्यक्ष भी जुट रहे

चार्जशीट पर उठाए सवाल

अमायरा के पिता विजय मीणा और मां शिवानी ने पुलिस की चार्जशीट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जांच अधूरी रही और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराएं शामिल नहीं की गईं। परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी केवल लापरवाही और सबूत छिपाने जैसे आरोपों तक सीमित कर दी गई, जबकि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए थी।

पुलिस का पक्ष

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने कहा कि चार्जशीट जांच के दौरान मिले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तैयार की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अदालत में वही आरोप प्रस्तुत किए गए हैं, जो जांच में स्थापित हुए। अब मामले में अंतिम फैसला न्यायालय उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर करेगा।

हाईकोर्ट जाने की तैयारी

परिजनों ने कहा है कि वे अदालत में पुलिस की चार्जशीट का विरोध करेंगे और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। राजस्थान अभिभावक संघ ने भी परिवार का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्वाइन फ्लू:कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है खतरे में, कौन से लक्षण हो सकते हैं चेतावनी का संकेत? – H1n1 In Children Risk Know How Dangerous Is Swine Flu In Children And How To Protect Them

एक्सप्लेनर:नौसेना से जुड़ा 80% स्वदेशी तकनीक से बना Ins निपुण, हिंद महासागर में कैसे बढ़ाएगा भारत का दबदबा? – India Defence News Naval Ship Ins Nipun Diving Support Vessel Commissioned Indian Navy Features Explained News

हिमाचल में बारिश का असर:98 सड़कें बंद, 107 ट्रांसफार्मर ठप; 37 पेयजल योजनाएं प्रभावित – Himachal Rain 98 Roads Blocked 107 Transformers 37 Water Schemes 31 August 2026

शामली:अंकित के परिजनों से मिले जयंत सिंह, बोले- दो हत्यारे ढेर, बाकी पर भी होगी कार्रवाई, सरकार गंभीर – Shamli: Jayant Singh Met Ankit’s Family; Stated That Two Killers Have Been Eliminated, Action Will Be Taken

नेपाल बाढ़:एक जिला, दो सौ से ज्यादा गुमनाम शव; डीएनए सुरक्षित कर कब्रों में किया जा रहा दफन; क्यों मचा बवाल? – Nepal-flood-many-deaths-chitwan-unidentified-bodies-temporary-burial-dna-identification-create-ruckus

जीडीएस भर्ती 2026:डाक विभाग में 23757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास आज से करें पंजीकरण, बिना परीक्षा होगा चयन – India Post Gds Recruitment 2026: Registration Begins For 23,757 Posts, Check Eligibility

Leave a Comment