लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Iran-us War:’हमें अमेरिका पर कतई भरोसा नहीं’, ईरानी संसद के अध्यक्ष गालिबाफ बोले- जवाबी हमले के लिए हम तैयार – West Asia Tensions Ghalibaf Says Iran Ready For Full-scale Defense If Us Breaks Agreement Us Iran War

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने पिछले महीने दोनों देशों के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) को तोड़ा, तो ईरान अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। गालिबाफ ने इंडोनेशिया की संसद के अध्यक्ष अहमद मुजानी के साथ हुई बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर यह बात साझा की। उन्होंने साफ किया कि ईरान को अमेरिका पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है और वे अपनी रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई को तैयार हैं।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति को दी थी चेतावनी

गालिबाफ ने बताया कि उन्होंने हाल ही में हुई शांति वार्ता के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भी सीधे तौर पर यह बात बता दी थी। उन्होंने कहा, मैंने बातचीत के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति को स्पष्ट कर दिया था कि हमें आप पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। मेरा मानना है कि केवल वही लोग अमेरिका के साथ बातचीत कर सकते हैं जो युद्ध के लिए तैयार हों। गालिबाफ ने कहा कि ईरान ने अपने देश की रक्षा के लिए तैयारियां कभी बंद नहीं की हैं। अगर अमेरिका किसी भी समझौते को तोड़ता है, तो ईरान मजबूती से खड़ा रहेगा और अपने अधिकारों की रक्षा करेगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- युद्धविराम खत्म

ईरानी नेता का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम अब खत्म हो चुका है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा था कि ईरान ने हमसे बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया है। हम इसके लिए तैयार हैं, लेकिन अमेरिका ने उन्हें साफ शब्दों में बता दिया है कि युद्धविराम अब खत्म हो चुका है।

ये भी पढ़ें: PM Modi New Zealand Visit: भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को मिलेगी मंजूरी, रक्षा समेत कई समझौतों पर भी लगेगी मुहर

कतर कर रहा है तनाव कम करने की कोशिश

इस बीच, दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने और बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए कतर के वार्ताकार ईरान पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कतर के अधिकारियों का यह दौरा अमेरिका के साथ तालमेल बनाकर तय किया गया है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच तनाव को कम करना और वाशिंगटन व तेहरान के बीच फिर से बातचीत का रास्ता साफ करना है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली में बाल तस्करी:एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार बच्चों को बचाया; 10 आरोपी भी गिरफ्तार – Child Trafficking In Delhi: Another Interstate Gang Busted, Four Children Rescued

Pm Modi New Zealand Visit:भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को मिलेगी मंजूरी, रक्षा समेत कई समझौतों पर भी लगेगी मुहर – Pm Narendra Modi New Zealand Visit India New Zealand Fta Christopher Luxon Maritime Security

बहामास में विमान हादसे का शिकार:कई लोगों की मौत, जांच के बीच फ्लेमिंगो एयर की उड़ानों पर रोक – Small Plane Crashes In Bahamas Killing Several People Government Temporarily Ground Flamingo Air Flights

Ram Mandir Chori :एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर – Ram Mandir Theft: Champat Rai Evades The Heat Of The Sit Probe

Spain Vs Belgium:फाबियन रूइज और मेरिनो के गोल से स्पेन सेमीफाइनल में, अब फ्रांस से होगा महामुकाबला – Fifa World Cup 2026 Spain Vs Belgium Quarter-final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos

Defence:आज नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत; क्या है खासियत? – Rajnath Singh Will Induct Indigenous Stealth Frigate Mahendragiri Into The Indian Navy Project 17a Frigate

Leave a Comment