लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026 CSK vs KKR Highlights: चेन्नई ने लगातार दूसरा मैच जीता, कोलकाता को अब भी पहली जीत की तलाश; 32 रन से गंवाया मैच

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया. यह कोलकाता की चौथी हार रही. कोलकाता ने 5 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 4 में हार झेली और 1 मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा.

दूसरी चेन्नई की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. सीएसके ने भी सीजन में चार मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें तीन में हार का सामना करना पड़ा है. बाकी एक मच में उन्होंने जीत दर्ज की है. चेन्नई ने तीन मैचों में हार के साथ सीजन की शुरुआत की थी.

चेन्नई बनाम कोलकाता हेड टू हेड 

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में चेन्नई ने बढ़त बनाते हुए 20 में जीत दर्ज की है. कोलकाता ने 11 मैच जीते हैं. दोनों के बीच 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए थे, जिसमें एक चेन्नई ने और एक कोलकाता ने जीता था. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती है. 

चेन्नई को खल रही धोनी की कमी

चार मैच खेल चुकी चेन्नई को जाहिर तौर पर एमएस धोनी की कमी खल रही है. इंजरी के चलते धोनी शुरुआती चार मैचों का हिस्सा नहीं बन सके हैं. फ्रेंचाइजी ने सीजन की शुरुआत के दिन यानी 28 मार्च को धोनी पर अपडेट साझा करते हुए बताया था कि माही शुरू के 2 हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं. इसके बाद से धोनी अभ्यास में तो दिखाई दिए हैं, लेकिन चेन्नई की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया. 

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, रामकृष्ण घोष, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फाउलकेस. 

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड 

फिन एलन, अंगक्रिश रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment