लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026 में CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को लगी चोट, जानें कितने मैच करेगा मिस

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026 Ayush Mhatre Injury Update: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी चोटिल हो गया, जिसकी जानकारी टीम के बैटिंग कोच माइकल हसी ने दी. बता दें कि टीम पहले से ही इंजरी को लेकर परेशान है. पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंजरी के चलते एक भी मैच नहीं खेल सके हैं. अब युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की चोट ने और टेंशन बढ़ा दी. 

चेन्नई ने पिछला मुकाबला बीते शनिवार (18 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था. इस मैच के दौरान आयुष बैटिंग करते वक्त दर्द में दिखाई दिए थे. उन्होंने पारी के दौरान फिजियो की मदद ली. आयुष ने 13 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाकर 30 रनों की पारी खेली.

आयुष म्हात्रे की इंजरी पर क्या बोले बैटिंग कोच?

बैटिंग कोच हसी ने आयुष म्हात्रे की इंजरी को लेकर बात करते हुए कहा, “उन्हें हैमस्ट्रिंग टियर है. मुझे नहीं पता कि यह कितना गंभीर है, हम स्कैन करवाएंगे, लेकिन यह हमारे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण दिख रहा है. यह हमारे लिए बड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि वह हमारे लिए अच्छे टच में हैं. 

चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

गौरतलब है कि आयुष सीजन में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 33.50 की औसत और 177.88 स्ट्राइक रेट से 201 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं. 

कितने मैच करेंगे मिस?

इसके आगे माइक हसी ने कहा कि शुरुआती संकेत अच्छे नहीं दिख रहे हैं. चोट की सही गंभीरता स्कैन के बाद पता चलेगी. बैटिंग कोच ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है कि आयुष कितने मैच मिस कर सकते हैं. संभवत: इसकी जानकारी स्कैन के बाद ही सामने आ सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आयुष की इंजरी से चेन्नई को कितना नुकसान होता. 

 

यह भी पढे़ं: लगातार 5 हार के बाद खुलेगी KKR किस्मत! 18 करोड़ वाला खिलाड़ी टीम से जुड़ा; फ्रेंचाइजी ने दिया अपडेट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

KKR vs RR: आज कोलकाता और राजस्थान के बीच मैच, किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब 

टिम डेविड ने रचा इतिहास, फिल साल्ट के तूफान के बाद भी RCB से बने सिर्फ 175 रन, दिल्ली के जाल में फंसी बेंगलुरू

SRH vs CSK Live Score: अंशुल कंबोज ने किया क्लासेन को बोल्ड, हैदराबाद का छठा विकेट गिरा; लियाम लिविंगस्टन क्रीज पर मौजूद

आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?

Shreyas Iyer Statement: ‘हम जीतेंगे ट्रॉफी’, श्रेयस अय्यर ने कर दिया एलान, सभी 9 टीमों को दी खुली चेतावनी; जानें क्या कहा

IPL की सालगिरह पर सांसे रोक देने वाला मैच, दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया; लास्ट ओवर में मिली जीत

Leave a Comment