लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • HPCL और इंस्टामार्ट ने ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की.
  • ग्राहक बिना मौजूदा कनेक्शन नया सिलेंडर भी खरीद सकेंगे.
  • ‘HP नव्या’ 10 किलो पारदर्शी सिलेंडर, गैस स्तर दिखेगा.
  • यह सेवा बेंगलुरु में शुरू, जल्द ही देशव्यापी होगी.

LPG on Instamart: भारत में क्विक कॉमर्स सेक्टर का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. आज के समय में कभी भी किसी भी चीज की जरूरत हो, तो हम तुरंत ऑर्डर कर देते हैं और सामान मिनटों में घर पहुंच जाता है. अब वह दिन दूर नहीं, जब किचन में खाना पकाते वक्त अगर अचानक से गैस खत्म हो जाए, तो ऑनलाइन LPG सिलेंडर ऑर्डर करने का भी हमें ऑप्शन मिलेगा.

इसे हकीकत में बदलने के लिए देश की दिग्गज सरकारी तेल कंपनी HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) ने हाथ मिलाया है. दोनों ने देश की पहली ऑन-डिमांड लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर डिलीवरी सर्विस शुरू करने का ऐलान कर दिया है. इसके जरिए जैसे आप रोजमर्रा की चीजें और राशन का सामान ऑनलाइन ऑर्डर देते हैं, ठीक उसी तरह से आगे आने वाले समय में Swiggy Instamart ऐप के जरिए ऑन-डिमांड LPG गैस सिलेंडर भी ऑर्डर कर सकेंगे. 

पहले से कनेक्शन होने का नहीं टेंशन

इस सर्विस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें नए सिलेंडर की खरीद के लिए ग्राहकों के पास पहले से घरेलू LPG कनेक्शन का होना जरूरी नहीं है.
पहली बार ऑर्डर करने पर इसे नए सिलेंडर की खरीद माना जाएगा, जिसमें आईडी प्रूफ के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी. बाद में ऑर्डर के तौर पर ग्राहक रिफिल का अनुरोध कर सकते हैं और डिलीवरी के समय खाली सिलेंडर ले लिया जाएगा.

चेक कर पाएंगे सिलेंडर में गैस का लेवल

Swiggy Instamart के साथ हुई पार्टनरशिप के तहत HPCL ‘HP Navya’को लॉन्च करने की तैयारी में है. यह एक नेक्स्ट जेनरेशन का 10 किलो का कम्पोजिट LPG सिलेंडर है, जिसकी बॉडी ट्रांसपरेंट और पारंपरिक एलपीजी सिलेंडर से 50% तक हल्की होगी. इसमें आप समय-समय पर चेक कर पाए्ंगे कि अब सिलेंडर में गैस का लेवल कितना है.  ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों का ख्याल रखते हुए प्लेटफॉर्म पर 5 किलो वाला स्टैंडर्ड मेटल LPG सिलेंडर भी उपलब्ध कराया जाएगा. इससे स्टूडेंट्स, कामकाजी लोगों और छोटे परिवारों के लिए काफी सहूलियत होगी, जिनके पास आमतौर पर कोई फॉर्मल गैस कनेक्शन नहीं होता है. 

इसके लेकर इंस्टामार्ट के CEO अमितेश झा ने कहा, ”इंस्टामार्ट ने ग्रॉसरी से आगे बढ़कर अपनी सर्विस का दायरा बढ़ाया है. HPCL के साथ मिलकर हम घर की एक जरूरी सर्विस के लिए भी यह सुविधा दे रहे हैं और सुरक्षा व भरोसे के मानकों का पालन करते हुए इंस्टामार्ट पर LPG उपलब्ध करा रहे हैं.”

डिलीवरी का क्या होगा पैटर्न?

Instamart के जरिए दिए गए ऑर्डर HPCL के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटरों के मौजूदा नेटवर्क से पूरे किए जाएंगे, जबकि डिलीवरी डिस्ट्रीब्यूटर के ट्रेंड कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा और रेगुलेटरी नियमों के अनुसार की जाएगी. यह सर्विस अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बेंगलुरु के कुछ चुनिंदा इलाकों में शुरू की गई है. जल्द ही इसे देश के दूसरे शहरों में भी शुरू किए जाने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें:

E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment