लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

India-Pakistan Relations: भारत के डैम पर हमला कर सकता है PAK? पाकिस्तानी एक्सपर्ट की बात सुनकर खौल उठेगा आपका खून

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत और पाकिस्तान के बीच पानी के बंटवारे का मुद्दा पिछले साल से लगातार विवाद में बना हुआ है. पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया और चिनाब नदी पर बांध बनाने की अपनी योजनाओं पर काम शुरू किया. इसके बाद पाकिस्तान इस मुद्दे को लेकर नाराज हो गया है. पाकिस्तानी नेताओं और सेना के अधिकारियों ने इस मामले में भारत को युद्ध की धमकी तक दे दी है. इसी बीच पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के वकील और पूर्व कार्यवाहक कानून मंत्री अहमर बिलाल सूफी ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कानून में कुछ ऐसे नियम हैं, जिनसे भारत के बनाए जा रहे बांधों को सैन्य हमलों से पूरी तरह सुरक्षा नहीं मिलती.

अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, युद्ध की स्थिति में कुछ बड़े ढांचों जैसे बांधों को सुरक्षा दी जाती है. इस पर पाकिस्तानी अखबार डॉन में लिखे अपने लेख में अहमर बिलाल सूफी ने सवाल उठाया है कि क्या पाकिस्तान सच में चिनाब नदी पर बन रहे भारतीय बांधों पर हमला कर सकता है या नहीं. भारत चिनाब के ऊपरी हिस्से में चार बड़े जल परियोजनाओं पर काम कर रहा है जिनमें पाकल डुल, किरू, क्वार, रातले और सवालकोट शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: इस देश में अजान पर लगेगा बैन! सरकार बोली- ‘छतों पर नहीं गूंजनी चाहिए आवाज…’

पानी की सुरंगों को निशाना बना सकता पाकिस्तान

सूफी के अनुसार सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान इन बांधों या पानी की सुरंगों को निशाना बना सकता है. यह बात 1949 के जिनेवा कन्वेंशन के एडिशनल प्रोटोकॉल I के आर्टिकल 56 के तहत देखी जाती है, जिसमें युद्ध के दौरान बांधों और ऐसी जगहों को सुरक्षा दी जाती है. उनका कहना है कि अगर किसी संरचना का इस्तेमाल दूसरे देश के खिलाफ सैन्य मकसद से किया जा रहा हो तो उसे सुरक्षा का अधिकार नहीं मिल सकता. उनके अनुसार इस मामले में जो बांध बनाए जा रहे हैं, उन्हें पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता, क्योंकि इन्हें सैन्य मकसद से जोड़ा जा रहा है, भले ही वे आम लोगों के लिए उपयोगी हों. अंतरराष्ट्रीय कानून यह भी कहता है कि अगर कोई देश पानी रोककर दूसरे देश की खेती और खाद्य व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का दावा करता है तो उस आधार पर उस निर्माण को रोकने की वजह बन सकती है.

भारत के जल मंत्री सीआर पाटिल का बयान

अहमर सूफी का कहना है कि भारत का रवैया पाकिस्तान को यह कहने का मौका देता है कि ये बांध आक्रामक मकसद से बनाए जा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने दो उदाहरण भी दिए हैं. पहला, भारत के जल मंत्री सीआर पाटिल का बयान कि आने वाले समय में पाकिस्तान को पानी की एक बूंद भी नहीं दी जाएगी. दूसरा, भारत का यह कहना कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. पाकिस्तान का मानना है कि पानी रोकने से उसके सामने सिंचाई और खाने-पीने की बड़ी समस्या पैदा हो सकती है. इसलिए अगर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में रहकर ऐसे किसी निर्माण को रोकने या उसमें देरी करने के लिए कदम उठाता है, तो उसे सही माना जा सकता है.

पाकिस्तान को सजा देने का मकसद

सूफी का यह भी कहना है कि भारत इस बांध को पाकिस्तान को सजा देने के मकसद से जोड़ रहा है. अगर भारत सिंधु जल संधि के तहत काम करता तो पाकिस्तान आपत्ति नहीं कर सकता था, लेकिन संधि को रोकने के बाद भारत ने बांधों को मिलने वाली सामान्य सुरक्षा को कमजोर कर दिया है. उनका यह भी कहना है कि युद्ध की स्थिति में बांधों को आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन खाली बांध को यह सुरक्षा नहीं मिलती क्योंकि उसके टूटने से बड़ा खतरा नहीं होता, इसलिए निर्माण के समय से लेकर पानी भरने तक ऐसे बांधों को पूरी सुरक्षा नहीं मिलती और यह बात पाकिस्तान के रणनीतिक विशेषज्ञ भी जानते हैं.

ये भी पढ़ें: शांति समझौते के बाद US-ईरान के बीच होगी ये बड़ी डील! ट्रंप ने कर दिया ऐलान, बोले – ‘अब एक नया बाजार…’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शांति समझौते के बाद US-ईरान के बीच होगी ये बड़ी डील! ट्रंप ने कर दिया ऐलान, बोले – ‘अब एक नया बाजार…’

World Population: 2075 में इस्लाम होगा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, हिंदुओं की जनसंख्या कितनी? नई रिसर्च के आंकड़ों ने चौंकाया

Explained: 260 परमाणु बम एकसाथ फटने जितना ‘जुड़वा भूकंप’ क्या? वेनेजुएला में 10 हजार मौतों का गुमान, जमीन के नीचे चल क्या रहा?

तीस्ता के बाद बांग्लादेश ने दिया एक और बड़ा झटका, भारत से प्रोजेक्ट लेकर चीन से तारिक रहमान ने कर ली बड़ी डील

इस देश में अजान पर लगेगा बैन! सरकार बोली- ‘छतों पर नहीं गूंजनी चाहिए आवाज…’

चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा

Leave a Comment