लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

India China Import Report: भारत को या भारतीयों को चीनी प्रोडक्ट्स से कितना लगाव है, इस बात का अंदाजा तो इसी से लगाया जा सकता है कि साल 2026 के शुरुआती छह महीने में ही देश में रिकॉर्ड तोड़ चीनी सामान का आयात हुआ है. तो वहीं निर्यात उसका आधा भी नहीं हुआ है. ये रिकॉर्डतोड़ आंकड़े बताते हैं कि भारत में चाइनीज प्रोडक्ट्स की कितनी डिमांड है.

कितना सामान हुआ इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट?
साल 2026 के पहली छमाही यानी पहले छह महीने में जनवरी से जून 2026 के दौरान दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 91.72 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की तुलना में 23.6% ज्यादा है. इस दौरान भारत का चीन को निर्यात भी 37.2% बढ़कर 12.31 अरब डॉलर हो गया. हालांकि, आयात की तुलना में निर्यात अभी भी काफी कम है.

ये भी पढ़ें: Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें

निर्यात बढ़ने के बावजूद भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़कर करीब 67.1 अरब डॉलर हो गया. इसका मतलब है कि भारत ने चीन से जितना सामान खरीदा, उसके मुकाबले बहुत कम सामान चीन को बेचा है. जिसके कारण व्यापार में घाटा भी लगातार बढ़ रहा है.

क्यों बढ़ा चीन से आयात?
भारत चीन से सिर्फ तैयार सामान ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनें, औद्योगिक उपकरण, कैमिकल्स और कल-पुर्जे भी बड़ी मात्रा में खरीदता है. इनका इस्तेमाल भारत में मोबाइल, दवाइयों, नवीकरणीय ऊर्जा और इंजीनियरिंग जैसे कामों में होता है. इस वजह से ही चीन से आयात लगातार बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: LPG News: बचाकर चलो गैस, होर्मुज से 90% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा, कंपनियों ने झेला 700 रुपए का नुकसान

भारत, चीन से क्या- क्या आयात करता है?
भारत चीन से मुख्य रूप से सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक सामान खरीदता है. इनमें टेलीकॉम प्रोडक्ट्स, स्मार्टफोन और उनके पार्ट्स, सेमीकंडक्टर (चिप), लिथियम-आयन बैटरी, चार्जर, सर्वर, केबल, इंडस्ट्रियल मशीनरीज, कंप्यूटर, ऑर्गेनिक केमिकल्स, प्लास्टिक और पॉलिमर जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं.

भारत, चीन को क्या- क्या निर्यात करता है?
तो वहीं भारत चीन को खनिज और खनिज अयस्क, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, ऑर्गेनिक केमिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कृषि और समुद्री उत्पाद, धातुएं और उनसे बने सामान, हीरे-रत्न और ज्वेलरी, दवाइयां और उनसे जुड़े प्रोडक्ट्स निर्यात करता है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?

Hormuz Crisis: 170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज

E20 News: भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल

Trump on Hormuz: अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?

Petrol-Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले जान लें 15 जुलाई के नए रेट, आपके शहर में आज कितने का है पेट्रोल- डीजल?

LPG Rate Today: अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच कहीं आज बढ़ तो नहीं गया सिलेंडर का रेट? फटाफट चेक करें कीमत

Leave a Comment