लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Sl Live Score:35 पर श्रीलंका को तीसरा झटका, मिशारा 19 रन बनाकर आउट; प्रसिद्ध को दूसरी सफलता – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 2nd Test Day 3 Match Scorecard Ball By Ball Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

10:21 AM, 25-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को तीसरा झटका

35 के स्कोर पर श्रीलंका को तीसरा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिल मिशारा को विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 19 रन बना सके। फिलहाल कामिंदु मेंडिस और पासिंदु सूरियाबंदारा क्रीज पर हैं। प्रसिद्ध को मिली यह दूसरी सफलता है। इससे पहले उन्होंने कल लाहिरू उदारा (1) को आउट किया था। प्रभात भी पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें सुथार ने आउट किया था।

09:47 AM, 25-Aug-2026

IND vs SL Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल कोलंबो में धूप खिली हुई है। श्रीलंका टीम ने दो विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया है। पासिंदु दो रन और कामिल मिशारा पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं।

09:29 AM, 25-Aug-2026

IND vs SL Live: दूसरे दिन क्या हुआ

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में दो विकेट पर आठ रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 495 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय कमिल मिशारा पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अपनी पहली पारी में श्रीलंका ने जल्द ही दो विकेट गंवा दिए। लाहिरू उदारा (1) और प्रभात जयसूर्या 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अब तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज श्रीलंका की पहली पारी जल्द समेटना चाहेंगे। 

09:28 AM, 25-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत ने पारी घोषित की

भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। ध्रुव जुरेल 177 गेंद पर नौ चौके और दो छक्के की मदद से 115 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा चार रन बनाकर नाबाद रहे। कोलंबो में फिर से काले बादल छा रहे हैं और बारिश की संभावना दिख रही है। आज छह बजे तक खेल होना है, लेकिन बारिश ने खलल डाला तो पहले भी खत्म हो सकता है। आज बारिश की वजह से समय के नुकसान की भरपाई के लिए कल से 15 मिनट पहले खेल शुरू किया जाएगा।

भारत ने आज पांच विकेट पर 300 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपने स्कोर में 203 रन जोड़े। आज भारत ने चार विकेट गंवाए। इनमें सारांश जैन (6 रन), ऋषभ पंत (63 रन), मानव सुथार (18 रन) और मोहम्मद सिराज (3 रन) के विकेट शामिल हैं। जुरेल ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। वहीं, पंत ने टेस्ट करियर की 21वीं फिफ्टी लगाई।

इससे पहले कल भारत ने यशस्वी जायसवाल (45 रन), केएल राहुल (18 रन), शुभमन गिल (50 रन) और रवींद्र जडेजा (43 रन) के विकेट गंवाए थे। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा था। वह 193 गेंद पर 12 चौके की मदद से 117 रन बनाकर आउट हुए थे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके अलावा प्रभात जयसूर्या और केशारा नुवांथा को दो-दो विकेट मिले। लाहिरू कुमारा ने एक विकेट लिया।

09:25 AM, 25-Aug-2026

IND vs SL Live Score: 35 पर श्रीलंका को तीसरा झटका, मिशारा 19 रन बनाकर आउट; प्रसिद्ध को दूसरी सफलता

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी है। आज मैच का तीसरा दिन है और भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित कर दी थी। श्रीलंका टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और उसने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट गंवा दिए हैं।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोहतक सुनारिया जेल:राम रहीम ने साल की आखिरी फरलो भी ली, 21 दिन के लिए आया जेल से बाहर – Rohtak Sunaria Jail: Ram Rahim Avails His Final Furlough Of The Year; Released From Prison For 21 Days

महाराष्ट्र में महायुति का बड़ा फैसला:भाजपा-शिवसेना-एनसीपी साथ लड़ेंगे चुनाव, सहयोगियों पर बयानबाजी से भी परहेज – Maharashtra Mahayuti To Contest Elections Together, Leaders Asked To Avoid Public Criticism

Us:अमेरिका ने कसा ईरान पर शिकंजा, भारत की चार कंपनियों पर भी प्रतिबंध; पेट्रोलियम कारोबार से जुड़ा है मामला – Us Sanctions Four India-based Companies Over Alleged Iran Petroleum Trade Links

एसआईआर के घेरे में एक और पूर्व राजदूत:अब 75 साल के रमेश चंदर से मांगा सबूत, बेलारूस में रह चुके हैं राजदूत – Former Ambassador Under Sir Scanner Evidence Sought From 75 Year Old Ramesh Chander In Punjab

यूपी:भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित, यहां आ गया प्रशासन का आदेश – Holiday Declared For Schools Classes 1 To 8 Due To Heavy Rain In Up

Kangana Ranaut:कंगना रनौत या अभिजीत दीपके, किसकी अंग्रेजी ज्यादा बेहतर? अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर दिया सबूत – Kangana Ranaut Or Abhijeet Dipke Whose English Better Actress Gives Prove By Sharing Video

Leave a Comment